निरसा के खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा : अपर्णा

संस निरसा/मैथन निरसा के पोद्दारडीह राज ग्राउंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:01 PM (IST)
निरसा के खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा : अपर्णा
निरसा के खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा : अपर्णा

संस, निरसा/मैथन : निरसा के पोद्दारडीह राज ग्राउंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने नाजिर क्रिकेट एकेडमी व लोटस क्रिकेट अकेडमी के खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शहीद संजय सेनगुप्ता क्रिकेट कोचिग सेंटर के कोच संजय शर्मा, रंजीत बाउरी, राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी आकाश कुंभकार व आर्यन रघुबरिया को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।अपर्णा सेनगुप्ता ने मैदान में बल्ला भी अजमाया। उन्होंने कहा कि पोद्दारडीह राज ग्राउंड को अपने प्रथम कार्यकाल में स्टेडियम का स्वरूप दिलवाया ताकि यहां के खिलाड़ियों को खेलने के लिए कहीं और बाहर न जाना पड़े। आज बहुत सारे खिलाड़ी प्रशिक्षित होकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। मौके पर बेनागड़िया मंडल अध्यक्ष राजेश बाउरी, कार्यक्रम प्रभारी रानी केराई, सांसद प्रतिनिधि संजय महतो, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भीम, महामंत्री आनंद रविदास व राजीव सिंह, उज्जवल गोराई, सुजीत पाल,नेपाल माहतो, अमल मंडल, अजय रवानी, काजल मित्र, नब्बे कुमार गोराई, समीर मंडल आदि मौजूद थे। मैथन बीएसके कालेज के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री समिता सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समिता सिंह ने दर्जनों महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर मैथन मंडल के प्रभारी अनिल सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी