हत्या के बाद किया दुराचार, फिर दी मुखाग्नि; अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेला

संपत्ति की लालच में युवक ने बहनोई संग मिलकर अपनी ही विधवा चाची की हत्या कर दुराचार किया। फिर मुखाग्नि दे तीन दिनों तक श्राद्धकर्म करता रहा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 09:19 PM (IST)
हत्या के बाद किया दुराचार, फिर दी मुखाग्नि; अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेला
हत्या के बाद किया दुराचार, फिर दी मुखाग्नि; अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेला

दुर्गापुर/धनबाद, जेएनएन। शराब के नशे में युवक ने अपनी विधवा चाची की पहले हत्या की, इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसने ही मुखाग्नि भी दी व तीन दिनों तक श्राद्ध के सभी कर्मों को अंजाम देता रहा। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित भतीजे ने घटना में विधवा चाची के दामाद (जमाई) के भी शामिल रहने की बात स्वीकार की है।

शनिवार को आरोपित भतीजे प्रशांत बनर्जी उर्फ कालू को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई। उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस जमाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह नृशंस घटना दुर्गापुर के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत धंदाबाद में पिछले रविवार की रात हुई थी।

घटना की जांच करते हुए शुक्रवार रात पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रशांत ने पूरी घटना का राज पुलिस के समक्ष उजागर किया। हालांकि पुलिस पूछताछ कर पूरी घटना का खुलासा करना चाहती है एवं वारदात में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहती है।

नग्न हालत में मिला था विधवा महिला का शव

पिछले रविवार को जब शहर दुर्गापूजा के आनंद में डूबा हुआ था। उस समय प्रशांत ने रात के अंधेरे में चाची के लावदोहा के बड़गड़िया निवासी मझले दामाद कंचन अधिकारी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। प्रशांत ने बताया कि कंचन ने ही वारदात की साजिश रची थी। रात में वे दोनों ही चाची के घर गए। जहां कंचन ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई थी। दामाद की आवाज सुनकर चाची ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद प्रशांत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी एवं शराब के नशे में उसके साथ दुराचार की घटना को भी अंजाम दिया। बता दें कि सुबह में नग्न हालत में विधवा का शव बरामद हुआ था।

स्निफर डॉग के भय से घर से भाग गया था प्रशांत

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस ने स्निफर डॉग को बुलाया। इससे बचने को कुछ घंटों के लिए प्रशांत घर छोड़कर फरार हो गया था। बाद में वह घर आया व चाची को मुखाग्नि दी। यहां वह तीन दिनों तक श्राद्धकर्म को पूरा कर रहा था। अंत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संपत्ति पर कब्जा जमाने को रची गई साजिश

दामाद कंचन ने सास की संपत्ति पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची। विधवा महिला की तीन बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है। वह दूसरों के घरों में काम करती थी। उसका कोई बेटा नहीं है, वह प्रशांत को ही बेटा मानती थी, उसका एक छोटा घर धंदाबाद में है। जबकि सरकारी योजना के तहत उसे एक घर मिला था। उसी संपत्ति को लेकर तीनों बेटियों में विवाद चल रहा था। इस बीच जमाई ने हत्या की साजिश रच दी।

दुराचार की घटना को प्रशांत ने स्वीकारा

दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आरंभिक जांच में पता चला है कि संपत्ति विवाद में ही यह घटना हुई है। हत्या के बाद दुराचार की घटना को प्रशांत ने स्वीकार किया है। सात दिनों के रिमांड पर उसे लिया गया है। जिसमें महिला के दामाद का भी नाम सामने आया है, उसकी भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी