नीरज हत्याकांड में सूचक ने दी गवाही, विधायक संजीव सिंह ने दी थी जान मारने की धमकी

अभिषेक ने अपने बयान में कहा कि उनके चाचा बच्चा सिंह सेंट्रल अस्पताल में घटना के बाद पहुंचे थे पर कितना देर रुके उन्हें याद नहीं है। उन्हें ध्यान नहीं है कि वह वहां से कहां चले गए।

By mritunjayEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 08:26 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 12:23 PM (IST)
नीरज हत्याकांड में सूचक ने दी गवाही, विधायक संजीव सिंह ने दी थी जान मारने की धमकी
नीरज हत्याकांड में सूचक ने दी गवाही, विधायक संजीव सिंह ने दी थी जान मारने की धमकी

धनबाद, जेएनएन। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में सोमवार को कांड के अहम गवाह सह सूचक अभिषेक सिंह उर्फ  गुड्डू सिंह की गवाही पूरी हो गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में करीब दो घंटे तक गवाही चली। अदालत में सोमवार को अभिषेक सिंह से बचाव पक्ष के वरीय अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी, मदन मोहन दरिप्पा, देवी शरण सिन्हा, मो. जावेद, पंकज प्रसाद, कुमार मनीष, जया कुमार, केके तिवारी ने तीन घंटे तक सवालों की बौछार की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उसे करीब 40 सवाल पूछे। 

मुझे गहरा सदमा लगा था जो आज तक है :  अभिषेक ने अपने बयान में कहा कि उनके चाचा बच्चा सिंह सेंट्रल अस्पताल में घटना के बाद पहुंचे थे पर कितना देर रुके उन्हें याद नहीं है। उन्हें ध्यान नहीं है कि वह वहां से कहां चले गए। उन्हें याद नहीं कि उन्होंने बच्चा सिंह को यह बोला था कि आदित्य राज ने उसे घटना के विषय में बताया है। उन्होंने अपनी मां-भाभी को यह बात बता दी थी कि संजीव ने उन्हें जान मारने की धमकी दी है। ट्रॉमा से उन्हें कोई प्राब्लम नहीं पर उन्हें गहरा सदमा लग गया था जो आज तक है। 

किसी से दुश्मनी नहीं : अभिषेक ने बताया कि कारोबार में उसका किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। ना ही ट्रेड यूनियन में किसी के साथ दुश्मनी है।  वह चाहते हैं कि सभी  नामजद अभियुक्तों पर कार्रवाई हो। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने षड्यंत्र करके किसी को फं साया है। उन्होंने तो केवल एफ आइआर किया,  जांच-पड़ताल तो पुलिसवालों ने किया। 

26 मार्च को अगली सुनवाईः अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए फि र 26 मार्च की तारीख  निर्धारित की है। अपर लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया की 26 मार्च को राय दंपती की गवाही हो सकती है। इस मामले में अभी तक 22 लोगों की गवाही करायी जा चुकी है। 

कड़ी सुरक्षा मे हुई  संजीव समेत अन्य की पेशीः   जेल प्रशासन ने विधायक संजीव सिंह, डबलू मिश्रा, धनजी सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, अमन सिंह, सागर उर्फ  शिबू, रोहित उर्फ चंदन उर्फ  सतीश,  कुर्बान अली उर्फ सोनू  व पंकज को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट में पेश किया। पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। 

chat bot
आपका साथी