Giridih Naxalite News: सीआरपीएफ पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, 40 किलो आइई़डी के साथ एक नक्सली गिरफ्तार

जयराम डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह का ही निवासी है। उसकी निशानदेही पर राजाबिटहा गांव के पास जंगल में रखी 40 किलो की आइईडी बरामद की है। बेहद खतरनाक इस विस्फोटक की बरामदगी कर पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 11:48 AM (IST)
Giridih Naxalite News: सीआरपीएफ पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, 40 किलो आइई़डी के साथ एक नक्सली गिरफ्तार
नक्सलियों के पास से बरामद आइईडी ( फाइल फोटो)।

गिरिडीह, जेएनएन। नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने में जुटी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा के दस्ते के सक्रिय सदस्य जयराम बेसरा को कानाडीह से गिरफ्तार किया है। जयराम डुमरी थाना क्षेत्र के कानाडीह का ही  निवासी है। उसकी निशानदेही पर राजाबिटहा गांव के पास जंगल में रखी 40 किलो की आइईडी बरामद की है। बेहद खतरनाक इस विस्फोटक की बरामदगी कर पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इससे राजाभिठा पुल को उड़ाने की साजिश रची गई थी। ताकि इस इलाके में पुलिस की गतिविधियां प्रभावित हो जाएं।

नक्सली से पूछताछ में पुलिस को दस्ते के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के नेतृत्व में पुलिस की टीम सर्च अभियान में जुटी थी। इसी क्रम में एसपी को जयराम के बारे में गुप्त सूचना मिली। तब उसे पकड़ा गया। अभियान में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, अपर पुलिस अधीक्षक गुलशन तिर्की, सीआरपीएफ कमांडेंट भारत भूषण जखमोला, डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा, जिला बल व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी