धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 75 हजार घरों में 13 से 15 अगस्‍त तक लहराएगा तिरंगा, लोगों को भेजा जा रहा मैसेज

आजादी का अमृत महाेत्सव कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 06 Aug 2022 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 06 Aug 2022 02:56 PM (IST)
धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 75 हजार घरों में 13 से 15 अगस्‍त तक लहराएगा तिरंगा, लोगों को भेजा जा रहा मैसेज
13 को गोल्फ ग्राउंड में वाल पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: आजादी का अमृत महाेत्सव कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी 75 हजार हाउसहोल्ड को मैसेज भेजा जा रहा है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घर में तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें नगर निगम कार्यालय, अंचल कार्यालय, विवाह भवन, वार्ड विकास केंद्र, सामुदायिक केंद्र आदि शामिल है। सभी महिला स्वयं समूहों को भी अपने अपने घरों में तिरंगा लहराने का निर्देश जारी किया गया है। राजेंद्र सरोवर में 12 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संभावित है। 13 को गोल्फ ग्राउंड में वाल पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल-काॅलेज के छात्र शामिल हाेंगे। इसके लिए जरूरी सामग्री नगर निगम उपलब्ध कराएगा। 14 अगस्त को भगत सिंह चौक से लिलौरी स्थान पार्क तक रैली निकालने की योजना है। पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसकी तैयारी नगर निगम की ओर से की जा रही है।

उन्‍होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस से 500 तिरंगा खरीदने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही सभी को झंडे के साथ डंडे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभी सिटी मैनेजर को जिम्मेवारी सौंप दी गई है। इसमें सहायक नगर प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त कंचन कुमारी भदोलिया, सिटी मैनेजर आनंद राज, सिटी मैनेजर मीना मिंज, प्रेम प्रकाश, शब्बीर आलम, कुणाल कुमार सिंह, सिटी मिशन मैनेजर चंद्रशेखर सिंह समेत निगम के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय की गई है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने झंडा फहराने के साथ इसको सही तरीके से सहेजने का भी सभी को निर्देश दिया है। कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद झंडे को सहेजना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी