Positive India : अपनों के साथ समय बिता रही मिसेज एशिया इंटरनेशनल ने कहा, परिस्थितियों को दोष देने की जगह आंतरिक मौन अपनाएं Dhanbad News

Positive India मिसेज एशिया इंटरनेशनल अश्विनी लाला का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों को दोष न दें आंतरिक मौन अपनाएं। फिलहाल बिना किसी शोर-शराबे के घर में बैठ जाएं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 02:32 PM (IST)
Positive India : अपनों के साथ समय बिता रही मिसेज एशिया इंटरनेशनल ने कहा, परिस्थितियों को दोष देने की जगह आंतरिक मौन अपनाएं Dhanbad News
Positive India : अपनों के साथ समय बिता रही मिसेज एशिया इंटरनेशनल ने कहा, परिस्थितियों को दोष देने की जगह आंतरिक मौन अपनाएं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन ने लोगों को अपनों के साथ भरपूर समय बिताने का मौका दिया है। खाना बनाने, बागवानी करने से लेकर और इनडोर गेम्स खेलने में सभी व्यस्त दिख रहे हैं। ऐसे में मिसेज एशिया इंटरनेशनल अश्विनी लाला ने दैनिक जागरण के साथ लॉकडाउन के दौरान बिते कुछ दिनों के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे संकट की इस घड़ी में खुद को बचाते हुए कैसे समय व्यतीत कर रही हैं।

मिसेज एशिया इंटरनेशनल अश्विनी लाला अपने पति रोहित और बेटे के साथ इनडोर गेम्स खेल रहीं हैं। वे सुबह और शाम बागवानी में भी हाथ आजमा रही हैं। अपने माली को इन्होंने छुट्टी दे रखी हैं। लॉकडाउन के दौरान वे अपने घर का सारा काम भी खुद ही कर रही हैं। इस दौरान वे अपने उनो (डॉग) के साथ भी खेलती रहती हैं।

अश्विनी कहती हैं कि आने वाले कुछ दिन और भी चुनौती भरे होने वाले हैं। सुबह उठते ही हम जानकारी की खोज शुरू करते हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरुआत करते हैं। सोशल मीडिया तो पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। इसकी वजह से जाने अनजाने दिमाग में कई तरह की बातें चलने लग रही हैं। चिंता और तनाव का साया मंडराने लगता है। इन सभी बातों का जिक्र करते हुए मिसेज एशिया इंटरनेशनल अश्विनी लाला बात रही हैं कि लॉकडाउन में आप क्या करें। ऐसा कुछ जिससे आप और आपका परिवार व्यस्त रहे।

अश्विनी का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों को दोष न दें, आंतरिक मौन अपनाएं। बिना किसी शोर-शराबे के बैठ जाएं। दिमाग में कोई भी ख्याल न आने दें। कुछ ही समय में आपको अहसास होगा कि आपका मन शांत हो रहा है। तनाव एकदम कम हो जाएगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप इसे दिन में चाहे जितनी बार कर सकते हैं। आप अपना समय खुद के साथ बिताएं।

chat bot
आपका साथी