झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल की मां का निधन, परिजन और समर्थकों में शोक की लहर Dhanbad News

आभामंडल के तीन पुत्र हैं। मुखाग्नि छोटे पुत्र किशोर मंडल देंगे। बड़े पुत्र उत्तम मंडल का निधन हो चुका है। अशोक मंडल दूसरे पुत्र हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 03:01 PM (IST)
झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल की मां का निधन, परिजन और समर्थकों में शोक की लहर Dhanbad News
झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल की मां का निधन, परिजन और समर्थकों में शोक की लहर Dhanbad News

निरसा, जेएनएन। निरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल की मां आभारानी मंडल का शुक्रवार सुबह इलाज के दाैरान कोलकाता में निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थी। काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही मंडल के समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दाैड़ गई।

मंडल निरसा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हैं। तीन दिन बाद 16 दिसंबर को मतदान है। चुनावी तैयारी को फाइनल टच देने में लगे मंडल मां के निधन की खबर मिलते ही व्यथित हो उठे। चुनाव प्रचार को छोड़ कोलकाता में मां के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए निकल गए। अंतिम संस्कार कोलकाता के नीमतल्ला घाट पर होगा।

आभामंडल के तीन पुत्र हैं। मुखाग्नि छोटे पुत्र किशोर मंडल देंगे। बड़े पुत्र उत्तम मंडल का निधन हो चुका है। अशोक मंडल दूसरे पुत्र हैं। झामुमो नेताओं ने अशोक मंडल की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुख की इस घड़ी को सहने के लिए ईश्वर से अशोक मंडल को ताकत देने की कामना की है।

chat bot
आपका साथी