धनबाद की स्वाति को मोस्ट क्रिएटिव आर्किटेक्ट लीडरशिप अवार्ड

7 अक्टूबर को होटल ताज बेंगलुरू में आयोजित समारोह में स्वाति को सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:51 AM (IST)
धनबाद की स्वाति को मोस्ट क्रिएटिव आर्किटेक्ट लीडरशिप अवार्ड
धनबाद की स्वाति को मोस्ट क्रिएटिव आर्किटेक्ट लीडरशिप अवार्ड

धनबाद, जेएनएन। इंजीनिय¨रग-मेडिकल और यूपीएससी से इतर भी युवा करियर बनाकर आयाम गढ़ रहे हैं। इन्हीं में धनबाद की एक युवा का नाम भी जुड़ा है। हाउसिंग कालोनी की स्वाति सिंह को मोस्ट क्रिएटिव आर्किटेक्ट लीडरशिप अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के लिए स्वाति अकेली ऐसी युवा हैं, जिन्हें झारखंड से चुना गया है। सात अक्टूबर को होटल ताज बेंगलुरु में आयोजित समारोह में स्वाति को सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में एक जुलाई को स्वाति को मोंगिया की ओर से रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड के बेस्ट क्रिएटिव आर्किटेक्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल स्वाति रांची के डिजाइन क्रिएशन एग्जीक्यूटिव आर्किटेक्ट डिजाइनर के तौर पर कार्यरत हैं। स्वाति के पिता रणविजय सिंह व मां सरोज सिंह ने बेटी की सफलता बधाई दी है।

ऐसे हुआ चयन: ब्लिंड विंक डॉट कॉम हर साल इंडिया लीडरशिप अवार्ड आयोजित करता है। इसके लिए सोशल साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर से प्रतिभाओं की तलाश की जाती है। बकायदा सर्वे किया जाता है और हर तरीके से परख होती है। इसके जरिए झारखंड से 200 आर्किटेक्ट को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसमें अंतिम रूप से स्वाति सिंह के नाम पर मुहर लगी। स्वाति की 12वीं तक की शिक्षा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है। इसके बाद डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर पुणे से आर्किटेक्ट की पढ़ाई पूरी की। तीन साल तक बेंगलुरु और दो वर्ष तक नई दिल्ली में जॉब की। पिछले एक साल से रांची के डिजाइन क्रिएशन में जॉब कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी