विपक्ष की बातों पर ध्यान न दें कार्यकर्ता, फिर बनेगी भाजपा सरकार

रविवार को टुंडी प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अन्य महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 12:40 PM (IST)
विपक्ष की बातों पर ध्यान न दें कार्यकर्ता, फिर बनेगी भाजपा सरकार
विपक्ष की बातों पर ध्यान न दें कार्यकर्ता, फिर बनेगी भाजपा सरकार

टुंडी, जेएनएन।सांसद रवींद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता विपक्ष की बातों पर ध्यान न दें। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। 

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में रविवार को टुंडी प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अन्य महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 2019 के चुनाव का शंखनाद करते हुए मौजूद बूथ कार्यकर्ताओं को कार्य में जुट जाने को कहा। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। सांसद ने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को सभी तक पहुंचाएं। 

बैठक में महामंत्री रामप्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ङ्क्षसह, गोपाल पांडेय, राजेश ङ्क्षसह, संजीव कुमार मिश्रा, सागर ओझा, रायमुनी देवी, परशुराम तुरी आदि ने सबोधित किया। मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय मंडल, राजेश मंडल, शांति रक्षित, प्रदीप पंडा, दीपक पांडेय, नवल चौधरी, ललन राय, मनोज स्वर्णकार, दशरथ ठाकुर, मीरा मंडल आदि मौजूद थे। संचालन अवध चौधरी धन्यवाद ज्ञापन रामप्रसाद महतो ने किया।

chat bot
आपका साथी