BBMKU के कुलपति के बोल, गांधी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार Dhanbad News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिद्धांत सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास राम राज्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नारी सशक्तिकरण सबसे अधिक मोदी सरकार में हुआ है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 10:54 AM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 10:54 AM (IST)
BBMKU के कुलपति के बोल, गांधी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार Dhanbad News
BBMKU के कुलपति के बोल, गांधी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार Dhanbad News

जामाडोबा, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंतिम व्यक्ति के विकास की बात करते थे। वर्तमान सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान का काम कर रही है। यह बात मुख्य अतिथि बीबीएम कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कही। वे राजीव गांधी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय डिगवाडीह में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित गांधी के विचार और सरकार विषय पर सेमिनार व प्रदर्शनी में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने सेमिनार का उद्घाटन किया।

कुलपति ने अहिंसा और भारतीय संस्कृति की शक्ति पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि गांधी जी ने राम राज्य का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिद्धांत सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास राम राज्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नारी सशक्तिकरण सबसे अधिक मोदी सरकार में हुआ है। यहीं गांधी जी की सोच थी।

संस्थान के निदेशक डॉ. आरएन चौबे ने कहा कि शिक्षा में गांधी जी की सोच और वर्तमान सरकार के रोजगारन्मुखी शिक्षा का समावेश होना चाहिए। विचार श्रृंख्ला में वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार अपनी नीतियों व कार्यक्रमों से गांधी जी के सपनों को जिंदगी दे रही है। नरेंद्र मोदी गांधीवाद के सच्चे अनुयायी हैं। कार्यक्रम के आयोजक संचालनकर्ता अनिल पांडेय ने कहा कि नौ अगस्त से शुरु हुआ यह कार्यक्रम गांधी जयंती तक चलेगा। कई जगह सेमिनार किये जायेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्ष प्रीति पूजा हैं।

मौके पर प्राचार्या डॉ. बीना कुमारी, रूना दुबे, डॉ. मुकेश तिवारी, डॉ. निलेश सिंह, डॉ. शांतनु, अलबीना कच्छप, संतोष चौहान, किशोर कुमार आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी