झीलिया नदी से मिट्टी हटाने का अपर्णा ने दिया निर्देश

संवाद सहयोगी कुमारधुबी कुमारधुबी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर झिलिया नदी में दो पिलर बनाने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:10 PM (IST)
झीलिया नदी से मिट्टी हटाने का अपर्णा ने दिया निर्देश
झीलिया नदी से मिट्टी हटाने का अपर्णा ने दिया निर्देश

संवाद सहयोगी, कुमारधुबी : कुमारधुबी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर झिलिया नदी में दो पिलर बनाने व पिलर के लिए मिट्टी डाले जाने से नया नगर व शिवलीबाड़ी के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात का जायजा लेने गुरुवार दोपहर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुता कुमारधुबी पहुंचीं। ओवरब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बनाए गए पिलर और झीलिया नदी में डाली गई मिट्टी का निरीक्षण किया। उन क्षेत्रों का भी मुआयना किया जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण में लगे ठेकेदार से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द से जल्द मिट्टी हटाने व झीलिया की सफाई करने का आदेश दिया। अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि वर्ष 2000 और 2018 की स्थिति दोबारा उत्पन्न ना हो क्योंकि पिछली बार झीलिया में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ था। जल्द से जल्द यह काम करने को कहा गया।

पिछले दिनों एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख प्रिया सिंह ने अपर्णा सेनगुप्ता व एग्यारकुंड बीडीओ ललित प्रसाद सिंह को पत्र लिखकर झीलिया पुल की जांच की मांग की थी। इस बीच गुरुवार को पोकलेन मिट्टी हटाने को पहुंचा। पोकलेन पहुंचने का श्रेय भाजपा को नहीं मिले, इसको देखते हुए मासस कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। एग्यारकुंड बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी, अनिल यादव, चिरकुंडा नगर मंडल अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता, रानी कराई, रंजीत मोदी, मो. अफजल, मो. इरफान, दुर्गा देवी, कन्हैया यादव के अलावा मासस के मुन्ना यादव, रामजी शर्मा, रंजीत मिश्रा, चंदन शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी