स्वच्छ भारत अभियान... घर-घर दरवाजा खटखटाकर मेयर बांट रहे डस्टबिन Dhanbad News

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने अभियान छेड़ रखा है। वह सुबह-सुबह लोगों के दरवाजे पर दस्तक देते हैं। खुद दरवाजा खटाखटाकर खुलवाते हैं। इसके बाद कचरा संग्रह करने के लिए डस्टबिन देते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 09:53 AM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 09:53 AM (IST)
स्वच्छ भारत अभियान... घर-घर दरवाजा खटखटाकर मेयर बांट रहे डस्टबिन Dhanbad News
स्वच्छ भारत अभियान... घर-घर दरवाजा खटखटाकर मेयर बांट रहे डस्टबिन Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। स्वच्छ भारत अभियान के तहत धनबाद नगर निगम क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने अभियान छेड़ रखा है। वह सुबह-सुबह लोगों के दरवाजे पर दस्तक देते हैं। खुद दरवाजा खटाखटाकर खुलवाते हैं। इसके बाद डस्टबिन देते हैं। साथ ही लोगों को सलाह देते हैं कि वह कचरे को डस्टबिन में ही रखें। कचरागाड़ी आने पर डस्टबिन का कचरा निगम के कर्मचारियों को साैंप दें।

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आए दिन किसी न किसी वार्ड में डस्टबिन बांटने का अभियान चलाते हैं। मंगलवार को वार्ड 32 के लोगों का दरवाजा खटखटाया और कहा कि डस्टबिन में ही घर का कचरा डालें। धनबाद को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के उद्देश्य से महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने वार्ड संख्या 32 के गुजराती मोहल्ला में डस्टबिन का वितरण किया। मेयर ने यहां खुद घरों में ब्लू एवं ग्रीन डस्टबिन बांटा। डस्टबिन देते समय उन्होंने घर के सदस्यों से कहा कि गीले कचरे को ग्रीन डस्टबिन और सूखे कचरे को ब्लू डस्टबिन में जमा करना है। प्रत्येक दिन नगर निगम के कर्मचारी डस्टबिन से कचरा लेकर जाएंगे। घर से ही स्वच्छता की शुरुआत होती है। जब हर घर स्वच्छ रहेगा, तभी धनबाद शहर भी स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेगा। इस दौरान लगभग 300 घरों में डस्टबिन वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्षद राकेश राम, सिटी मैनेजर विजय कुमार, स्वच्छता निरीक्षक रमेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राहुल, परशुराम कुमार व गुजराती मोहल्ला के नागरिक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी