जीओ और जीने दो संदेश के साथ मनी भगवान महावीर की जयंती

धनबाद जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती जीओ और जीने दो संदेश के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:45 AM (IST)
जीओ और जीने दो संदेश के साथ मनी भगवान महावीर की जयंती
जीओ और जीने दो संदेश के साथ मनी भगवान महावीर की जयंती

धनबाद : जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जयंती जीओ और जीने दो संदेश के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने जैन मंदिरों में भगवान महावीर का अभिषेक पूजा कर खुशहाली की मन्नतें मांगी। बुधवार को महावीर जंयती के उपलक्ष्य में अहले सुबह जैन समाज के लोग मटकुरिया स्थित जैन मंदिर में एकत्र हुए। सुबह छह बजे मंदिर प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी वापस लौटने पर जैन मंदिर में भगवान महावीर की विधिवत पूजा की गई। भगवान को पालना में झुलाया गया और फिर अभिषेक पूजा की गई। इसके बाद उनकी मूर्ति को लकड़ी व चांदी से निर्मित रथ में विराजमान कराया गया और फिर जीओ और जीने दो संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एक रथ पर प्रियंका जैन, इशिता जैन, खुशबू जैन व कोमल जैन इंद्राणिया के रुप में थी, तो दूसरे रथ पर भगवान महावीर की मूर्ति लिए ख्वासी सुकुमल जैन, खजाची केसी जैन, सार्थी संजय जैन व इंद्र अमित जैन, प्रशात जैन, नैतिक जैन व आदित्य जैन थे। शोभायात्रा मंटकुरिया जैन मंदिर से निकलकर मटकुरिया गुरुद्वारा, विकास नगर होते हुए बैंकमोड़ गई और फिर वापस मटकुरिया जैन मंदिर लौटी। शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर के जीओ और जीने दो, अहिसा परमो धर्म का संदेश दिया गया।

मिशन ऑफ चैरिटी व ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को भोजना

शोभायात्रा के बाद जैन मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। जैन समाज लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही मिशन ऑफ चैरिटी व ब्लाइंड स्कूल के बच्चों को भोजन कराया गया। महावीर जयंती पर मनीष जैन, मनोज जैन, अरिवंद जैन, संजय जैन नीरज जैन, आशिष, प्रति, श्वेता रश्मि आदि उपस्थित थे।

धैया दिगंबर जैन मंदिर से निकली प्रभातफेरी

महावीर जयंती पर बुधवार सुबह छह बजे धैया स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी मंदिर से निकलकर रानीबांध होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। मौके पर प्रवीण जैन, मुकेश जैन, मनीष, मनीष झांझरी, अमित जैन, कामता जैन, सरोज जैन, रेणु जैन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी