Dhanbad Politics: स्थानीय बेराेजगारों की अनदेखी हुई तो होगा चक्का जाम

जिला कांग्रेस कमेटी लेबर सेल विभाग की ओर से मंगलवार को बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या छह कुसुंडा गोधर में आउटसोर्सिंग के मनमानी रंगदारी एवं स्थानीय की उपेक्षा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 05:41 PM (IST)
Dhanbad Politics: स्थानीय बेराेजगारों की अनदेखी हुई तो होगा चक्का जाम
जिला कांग्रेस कमेटी लेबर सेल विभाग की ओर से स्थानीय की उपेक्षा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : जिला कांग्रेस कमेटी लेबर सेल विभाग की ओर से मंगलवार को बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या छह कुसुंडा गोधर में आउटसोर्सिंग के मनमानी, रंगदारी एवं स्थानीय की उपेक्षा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने की।

डीआरएम चौक स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर इसकी शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में कामगारों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधक एवं आउटसोर्सिंग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखी किए जाने के खिलाफ रोष जताया।

महिला, पुरुष नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर रणधीर वर्मा चौक, गोल्फ ग्राउंड होते हुए हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां सभा हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा उपस्थित हुए। ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कुसुंडा गोधर छह नंबर में आउटसोर्सिंग में प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत और तानाशाही से मजदूरों का शोषण हो रहा है। स्थानीय बेरोजगारों एवं मजदूरों पर प्रशासन एवं प्रबंधन की दमनात्मक नीति नहीं चलेगी। आउटसोर्सिंग कंपनी एवं प्रबंधन निरंतर हेराफेरी कर कामगारों का शोषण करने का काम कर रही है। आउटसोर्सिंग में दुकानदारी चलाने वाले लोगों को भगाना होगा और कांग्रेस पार्टी स्थानीय एवं असली बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के साथ रही है और आगे भी रहेगी। मजदूरहित में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण किया था। कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधीवादी व अहिंसा की राजनीति पर विश्वास करती है। आउटसोर्सिंग कंपनी एवं प्रबंधन स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के साथ अविलंब रोजगार देने का काम करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी।

इंटक के महामंत्री एके झा ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी एवं प्रबंधन कुसुंडा गोधर छह नंबर में वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित करें। आउटसोर्सिंग कंपनी एवं प्रबंधन की पुरानी व्यवस्था एवं स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं आउटसोर्सिंग की आड़ में अपनी दुकानदारी चलाने वालों को अब बोरिया बिस्तर समेटना ही होगा। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना होगा अन्यथा आउटसोर्सिंग कंपनियों के विरोध में जोरदार आंदोलन होगी।

कांग्रेस लेबर सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि आउटसोर्सिंग एवं प्रबंधन स्थानीय बेरोजगारों की अनदेखी निंदनीय है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की काम करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी लेबर सेल आउटसोर्सिंग कंपनियों का चक्का जाम करने का काम करेगी। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी लेबर सेल की सचिव रीना कुमारी, पप्पू कुमार तिवारी, सरोजिनी देवी, प्रमिला देवी, बेबी देवी, आशिया खातून, राजेंद्र राम, सुरेंद्र राम, अशोक पासवान, राजेंद्र कुमार राम, सत्यनारायण पासवान, तुलसी भुर्ययां, नूनी लाल भूइयां, रघुनंदन भूइयां, सुरवीन राम, सरिता देवी, पिंकी देवी, चंदन राम, टनटन राम, कोकन पासवान, भुनेश्वर राम, शनवाज अंसारी, सुनैना देवी, सुधीर राम, संजू देवी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी