खुशबू की मौत के मामले में फूंका सीएम का पुतला

??????? : ???????? ????? ????????? ??? ??????? ?? ???????? ?? ???? ?????? ????? ??? ???? ?? ????? ??? ????? ?? ?????? ??? ??? ??? ??????????? ???? ?????? ?? ???? ??? ?????? ?? ???????? ???? ???? ??? ????? ?? ????? ????? ?????? ?? ????? ????? ?? ????? ??? ???? ????

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:10 PM (IST)
खुशबू की मौत के मामले में फूंका सीएम का पुतला
खुशबू की मौत के मामले में फूंका सीएम का पुतला

चासनाला : बलियापुर खुशबू हत्याकांड में आरोपितों पर कार्रवाई के बजाए उन्हें क्लीन चिट देने के खिलाफ में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। मा‌र्क्सवादी युवा मोर्चा के बैनर तले रविवार को सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान से जुलूस निकाल झारखंड के रघुवर सरकार का पुतला दहन किया गया।  इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। खुशबू को न्याय दो, हत्यारे को फांसी दो, बहू बेटियों पर अत्याचार करना बंद करो, रघुवर सरकार होश में आओ, खुशबू हत्याकांड कि सीबीआइ जांच कर हत्यारे को फांसी दो आदि नारे लगाए। मायुमो के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि खुशबू हत्याकांड में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय विधायक व रघुवर सरकार के इशारे पर प्रशासन ने उसकी सहेली के परिवार पर दबाव बनाकर बयान बदलने व घटना में संलिप्त दोषियों को क्लीन चिट देने का काम किया है। इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके खिलाफ मासस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। कहा कि खुशबू हत्याकांड की सीबीआइ जांच सरकार कराए ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके। आरोपितों को गिरफ्तार कर सरकार व प्रशासन उन्हें फांसी की सजा दे। कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। लेकिन झारखंड में बहू, बेटियों पर अत्याचार, जुल्म काफी बढ़ गया है। 26 सितंबर को रणधीर वर्मा चौक पर मायुमो महाधरना देगा। जब तक खुशबू को इंसाफ नहीं मिलेगा। तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। आंदोलन का नेतृत्व जिला सह सचिव संदीप महतो ने किया। मौके पर मो सलमान, मुकेश झा, रोहित साव, प्रफुल्ल रवानी, अंशु ¨सह, आलोक महतो, नागेंद्र ¨सह, गुलशन कुमार, जितेंद्र कुमार, ¨प्रस झा, विवेक मल्लिक, शिवम पांडेय, शिव शंकर चौहान थे। खुशबू के पिता ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

खेतटांड़ गांव की खुशबू कुमारी मंडल की मौत के मामले में पुलिस की ओर से अब तक किए गए अनुसंधान व जांच से मृतका के पिता विजय मंडल संतुष्ट नहीं है। खुशबू की मौत के मामले में छानबीन में जुटे पुलिस पदाधिकारियों को कई नये तथ्यों की जानकारी मिली है। जहर खाने के बाद खुशबू की मौत हो गई थी। वहीं उसकी सहेली सोनाली कुमारी मंडल ने भी आत्महत्या के उद्देश्य से जहर खा लिया था। कई दिनों के इलाज के बाद सोनाली ठीक हो गई। खुशबू के पिता विजय का कहना है कि उनकी पुत्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल के कॉल डिटेल्स व बिग बाजार के सीसीटीवी कैमरा के तहकीकात के आधार पर दोबारा जांच करने का आग्रह पुलिस, प्रशासन से किया है। कहा कि यदि मामले का सही से उछ्वेदन नहीं हुआ तो भूख हड़ताल आंदोलन  को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी