सिदरी में करम महोत्सव, बलियापुर के गांवों में लगा छाता मेला

झारखंड की लोक संस्कृति भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रकृति पर्व करमा शनिवार को करम डाली व जावा डाली को जलाशयों में विसर्जन किए जाने के साथ संपन्न हो गया। पर्व के पारण के अवसर पर झरिया के जोड़ापोखर लालबंगला भौंरा सिदरी और बलियापुर के गांवों में बहनों ने करम डाल और जावा डाली को जल में विसर्जित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:31 PM (IST)
सिदरी में करम महोत्सव, बलियापुर के गांवों में लगा छाता मेला
सिदरी में करम महोत्सव, बलियापुर के गांवों में लगा छाता मेला

संस, बलियापुर-सिदरी : झारखंड की लोक संस्कृति, भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रकृति पर्व करमा शनिवार को करम डाली व जावा डाली को जलाशयों में विसर्जन किए जाने के साथ संपन्न हो गया। पर्व के पारण के अवसर पर झरिया के जोड़ापोखर, लालबंगला, भौंरा, सिदरी और बलियापुर के गांवों में बहनों ने करम डाल और जावा डाली को जल में विसर्जित किया। शुक्रवार की देर रात तक उपवास में रहकर बहनों ने विभिन्न करम अखाड़े पर करम पेड़ की डाली स्थापित कर पूजा की। भाई के लिए मंगल कामना की। इसके बाद रात भर जावा गीत, नृत्य व झूमर नाच कार्यक्रम का दौर चलता रहा। भादो संक्रांति व करम पर्व के अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों में छाता मेला का आयोजन किया गया। कुशबेरिया गांव में आयोजित छाता मेला में गांव के पाहन (पुजारी) सुकलाल मुर्मू व हेमलाल मुर्मू ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की। सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मेला में नटवा नाच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौके पर झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच के स्वपन महतो, राजेश हांसदा, सुबीर सोरेन, कर्मा टुडू, ज्योति मुर्मू, अशोक टुडू, लेखनी कुमारी, अनिता कुमारी, सुनीता, फुलमनी, गीता कुमारी आदि थे। सिदरी वार्ड नंबर 55 में कांग्रेस नेता सुखदेव हांसदा की ओर से लोहार बस्ती रांगामाटी में प्रकृति पर्व करम महोत्सव का आयोजन किया गया। सीधाबनी, जोजोडीह, मोहुलटांड़, घिडीपाड़ा, चंगाडी, पिडराहाट के जावा सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। बहनों ने जावा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कांग्रेस के पंकज मिश्रा, गुड़िया हांसदा, किरण कर्मकार, शिखा हांसदा, पुष्पा टुडू, सरिता सोरेन, रितु बास्की, सिवानती हांसदा, शांति मरांडी, अनुष्का टुडू, पार्वती मरांडी, गुड्डी हांसदा, सोजन हांसदा, माला देवी, सोमलिया देवी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर कांग्रेस के अजय कुमार, विदेशी सिंह, राहुल राज, बृज मुर्मू, मनोज घोष, दिलीप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी