पीएन ¨सह को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं : झाविमो

गलफरबाड़ी : सरकार की नीतियों व स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्च

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 08:27 PM (IST)
पीएन ¨सह को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं : झाविमो
पीएन ¨सह को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं : झाविमो

गलफरबाड़ी : सरकार की नीतियों व स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा ने एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव सरोज ¨सह ने कहा कि भाजपा सांसद पीएन ¨सह को धनबाद लोकसभा क्षेत्र में वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उनके कार्यकाल में डीसी रेल लाइन के बंद होने से पांच लाख लोग प्रभावित हुए। सांसद की अकर्मण्यता के कारण यहां से एयरपोर्ट और एम्स देवघर चला गया। जनता 2019 में करारा जबाब देगी।

जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि निरसा में बिजली उत्पादन होने के बावजूद एग्यारकुंड प्रखंड में लोगों को मात्र 6-10 घंटे बिजली मिलती है। क्षेत्र में दो डैम हैं लेकिन आज तक ¨सचाई की व्यवस्था नहीं हो पाई है। झविमो इसे लेकर जनता के बीच जाएगी।

धरना को जेके ¨सह, फिरोज दक्का, भूपेंद्र ¨सह, बबली दास, दिलीप चक्रवर्ती, अलोक धीवर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, अधिवक्ता पार्थो राय, मदन शर्मा, विनय बाउरी, मंटू लाल मरांडी, अलोक धीवर, सुशील पंडित, अशोक प्रसाद, दुर्गेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी