हर मोर्चे पर विफल है गठबंधन की सरकार : आजसू

राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर आजसू ने मंगलवार को विश्वासघात दिवस मनाया। पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता मंटू महतो एवं संचालन महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 08:30 PM (IST)
हर मोर्चे पर विफल है गठबंधन की सरकार : आजसू
हर मोर्चे पर विफल है गठबंधन की सरकार : आजसू

जागरण संवाददाता, धनबाद : राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर आजसू ने मंगलवार को विश्वासघात दिवस मनाया। पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता मंटू महतो एवं संचालन महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया। मौके पर धनबाद जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने चुनाव से पहले जो भी वादे किए थे उसके अनुरुप राज्य में कोई भी काम नहीं हुआ। स्थानीय नीति, पिछड़ों को आरक्षण, बेरोजगारी भत्ता, पांच लाख रोजगार सहित कई ऐसे वादे हैं, जो महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में किए थे। इन्हें पूरा नहीं किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर आजसू राज्य के हर जिला मुख्यालय में जनपंचायत लगाकर सरकार की नाकामियों को बता रही है।

समय पर पंचायत चुनाव न कराना सरकार की विफलता

वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र शब्द से लोक को हटाकर तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया है। समय पर पंचायत चुनाव न कराकर गांव की आवाज को दबाने का काम कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। अपराध और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक साल के कार्यकाल में सबसे अधिक शोषित आदिवासी ही हो रहें। वर्तमान सरकार ने किसानों को ठगने का कार्य किया है। किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों को कुछ नहीं मिला। किसान धान की फसल को 1200 रुपये प्रति क्विंटल बेचने के लिए विवश हैं। यह तब है, जब केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2050 रुपये प्रति क्विटल घोषित कर दिया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी, रति लाल महतो, जितेंद्र निषाद, शफीक आलम, केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया, केंद्रीय सचिव राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव अवधेश यादव, सुमिता दास, नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष वंश राज कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गोविंदपुर अनूप बरनवाल, सांसद प्रतिनिधि सौरव महतो, हीरालाल महतो, विशाल महतो, संजय महतो, नरेश महतो, संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी