Jharkhand Madhupur By-Election 2021: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हफीजुल ने भरा पर्चा, मंत्री बने रहने के लिए जीत जरूरी

Jharkhand Madhupur By-Election 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झारखंड सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है। खुद हफीजुल को मंत्री पद पर बने रहने के लिए हर हाल में चुनाव जीतना होगा। चुनाव हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। क्योंकि वह फिलहाल झारखंड विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 04:42 PM (IST)
Jharkhand Madhupur By-Election 2021: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हफीजुल ने भरा पर्चा, मंत्री बने रहने के लिए जीत जरूरी
निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल करते झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी ( फोटो जागरण)।

देवघर, जेएनएन। Jharkhand Madhupur By-Election 2021: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी के रूप में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ योगेंद्र प्रसाद के समक्ष को साैंपा। इस माैके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। हाालंकि वह निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में नहीं गए। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने हफीजुल अंसारी के पक्ष में आमबगान में एक सभा को संबोधित किया। मधुपुर की जनता से झामुमो प्रत्याशी और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल को जिताने की अपील की।

झामुमो की प्रतिष्ठा दांव पर

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झारखंड सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है। खुद हफीजुल को मंत्री पद पर बने रहने के लिए हर हाल में चुनाव जीतना होगा। चुनाव हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। क्योंकि वह फिलहाल झारखंड विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। और कोई भी व्यक्ति बगैर सदस्य बने सिर्फ छह महीने तक ही मंत्री पद पर बने रह सकता है। यहां 17 अप्रैल को चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें- Madhupur Assembly By-Election 2021: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को बताया खास, कहा-हर हाल में जीतेंगे

हाई प्रोफाइल बन गया मधुपुर विधानसभा उपचुनाव

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल बना उपचुनाव बन गया है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई विधायक माैजूद थे।   

chat bot
आपका साथी