Dhanbad BJP: संगठन महामंत्री ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पढाया अनुशासन का पाठ, कहा-साथ मिलकर कार्यक्रमों को बनाएं सफल

संगठन महामंत्री ने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा संगठन उतना मजबूत होगा। पंद्रह फरवरी तक सभी बूथों का गठन हो जाना चाहिए। बूथ समिति सर्वस्पर्शी एवं सामाजिक समरसता पर आधारित हो। बूथों पर ज्यादा फ़ोकस हो। कार्यक्रम के साथ साथ कार्यकर्ता निर्माण हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 03:31 PM (IST)
Dhanbad BJP: संगठन महामंत्री ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पढाया अनुशासन का पाठ, कहा-साथ मिलकर कार्यक्रमों को बनाएं सफल
भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संगठन महामंत्री धर्मपाल।

धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण की एक बैठक सोमवार को गोविंदपुर स्थित हरदेव राम स्मृति भवन में जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झरखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि महीने में एक बार जिला पदाधिकारियों, मंडलों अध्यक्षों की बैठक होनी चाहिए। इसी तरह मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों की नियमित बैठक हो। ज्यादा से ज्यादा बूथ समिति को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास होना चाहिए। शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी सह प्रभारियों के साथ नियमित अंतराल में बैठक हो।

संगठन महामंत्री ने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा संगठन उतना मजबूत होगा। पंद्रह फरवरी तक सभी बूथों का गठन हो जाना चाहिए। बूथ समिति सर्वस्पर्शी एवं सामाजिक समरसता पर आधारित हो। बूथों पर ज्यादा फ़ोकस हो। कार्यक्रम के साथ साथ कार्यकर्ता निर्माण हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धनबाद ग्रामीण जिला  संगठनात्मक दृष्टि से  एक नई इकाई है। सभी कार्यकर्ताओं का यह प्रयास हो कि आपके जिला कार्यक्रमों की सफलता, सांगठनिक गतिविधियों एवं अनुशाश्नात्मक दृष्टि से प्रदेश में अव्वल हो। इससे पूर्व संग़ठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो , प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर  कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि नये जिले में अपने बीच संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन पाकर हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी आगत अथितियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब तक ग्रामीण जिला भाजपा सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक करते आ रहा है और यह क्रम हमेशा जारी रहेगा। बैठक सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, घनश्याम ग्रोवर,  रानी केराई, नन्दलाल अग्रवाल, रमेश महतो, रामनारायण भगत, जिला मंत्री  फिरोज दत्ता, दीपा दास, अनिल यादव, अमर मंडल, कविता वर्णवाल, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, बिपिन दां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया कुमार, किसान मोर्चा राजेश चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश बाउरी, ओबीसी मोर्चा महादेव कुम्भकार, अनुसूचित जन जाति मोतीलाल मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जहीर अंसारी, मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, आशुतोष पाल, सुनील मंडल, अवधकिशोर चौधरी, समीर साव, आशीष मुखर्जी, गोपाल भारती, अजय गिरि, अरविंद पाठक, मंटू रवानी, सुबोध सिंह, वृहस्पति पासवान, रंजीत मोदी, जयशंकर सिंह, बापी सेन गुप्ता आदि थे । बैठक का संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री दिनेश सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी