Jharkhand Congress: सांसद निशिकांत ने कसा तंज तो पलट गए विधायक इरफान, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के काम को बताया बढ़िया

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोग उनके कथन को बन्ना गुप्ता से जोड़ कर पेश कर रहे हैं। ठीक से बयान को देखे और सुने तो कहने का आशय समझ में आ जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 09:47 AM (IST)
Jharkhand Congress: सांसद निशिकांत ने कसा तंज तो पलट गए विधायक इरफान, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के काम को बताया बढ़िया
Jharkhand Congress: सांसद निशिकांत ने कसा तंज तो पलट गए विधायक इरफान, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के काम को बताया बढ़िया

मधुपुर, जेएनएन। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बारे में जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता बढिय़ा काम कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन द्वारा बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य मंत्री की जवाबदेही देना बिल्कुल सही फैसला था। सरकार के भीतर किसी तरह का अंतर्कलह नहीं है। जामताड़ा के कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा के दिल्ली से लेकर झारखंड के नेता राजस्थान की तरह झारखंड की हेमंत सरकार को भी गिराने की कोशिश में हैं। भाजपा झारखंड को अस्थिर करना चाहती है। वे इसमें सफल नहीं होंगे। इरफान अंसारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोग उनके कथन को बन्ना गुप्ता से जोड़ कर पेश कर रहे हैं। ठीक से बयान को देखे और सुने तो कहने का आशय समझ में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर काबू करने के लिए सरकार भरसक मेहनत कर रही है। भाजपाइयों को तनिक भी चिंता होती तो वे लोग प्रधानमंत्री से मिल कर झारखंड के लिए आर्थिक पैकेज की मांग करते। उन्होंने कहा कि कोरोना में झारखंड की जनता के मददगार बनने के बजाय भाजपा के नेता दिल्ली में जाकर सरकार गिराने के लिए चिंतन मंथन कर रहे हैं। भाजपा के लोग चालबाज और तिकड़मी है। जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने में इन लोगों को महारथ हासिल हो चुकी है। भाजपा के लोग सरकार गिराने के लिए हार्स ट्रेडिंग करते हैं। 

इरफान के कथन पर निशिकांत ने किया था व्यंग्य

भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इरफान अंसारी के वीडियो को टैग करते हुए निशिकांत दुबे ने सरकार पर टिप्पणी की है। बात बढऩे लगी तो डॉ इरफान अंसारी ने सफाई दी है।

chat bot
आपका साथी