झारखंड BJP ने तेज की सदस्यता अभियान की कवायद, मानस धनबाद के प्रभारी मिल्टन सह प्रभारी Dhanbad News

लोकसभा चुनाव- 2019 के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 13 जून 2019 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सदस्यता का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया था।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2019 04:08 PM (IST)
झारखंड BJP ने तेज की सदस्यता अभियान की कवायद, मानस धनबाद के प्रभारी मिल्टन सह प्रभारी Dhanbad News
झारखंड BJP ने तेज की सदस्यता अभियान की कवायद, मानस धनबाद के प्रभारी मिल्टन सह प्रभारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड भाजपा ने सदस्यता अभियान की कवायद तेज कर दी है। धनबाद समेत सभी जिलों के लिए सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है। मानस प्रसून को धनबाद जिला सदस्यता प्रभारी और मिल्टन पार्थसारथी को सह प्रभारी बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव- 2019 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 13 जून 2019 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सदस्यता का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया था। इसके बाद सभी राज्यों के लिए सदस्यता प्रभारी की घोषणा की गई। अब राज्य प्रभारी जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड के प्रभारी ने जिला प्रभारियों के नामों की सूची जारी की है।

धनबाद जिला भाजपा के सह सदस्यता प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने बताया कि पिछले सदस्यता अभियान के दाैरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया था। अबकी सदस्यता अभियान में पिछले आंकड़े से आगे बढ़ना है।
उन्होंने बताया कि 24 जून को रांची में बैठक बुलाई गई है। बैठक में झारखंड में सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति तैयारी की जाएगी। उस रणनीति के तहत हम सब काम करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी