झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनिंद्रनाथ मंडल की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद

बुधवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने सरायढ़ेला स्थित रेखा मंडल की आवास में स्वर्गीय मनिंद्रनाथ मंडल की जयंती मनाया। सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों ने उनके स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि मनिंद्रनाथ मंडल एक संघर्षशील लड़ाकू साथी थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 06:09 PM (IST)
झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने मनिंद्रनाथ मंडल की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद
वक्ताओं ने कहा कि मनिंद्रनाथ मंडल एक संघर्षशील लड़ाकू साथी थे।

जासं, धनबादः बुधवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने सरायढ़ेला स्थित रेखा मंडल की आवास में स्वर्गीय मनिंद्रनाथ मंडल की जयंती मनाया। सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों ने उनके स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि मनिंद्रनाथ मंडल एक संघर्षशील लड़ाकू साथी थे। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित, गरीबों के लिए हमेशा आंदोलन किए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए माफियाओं ने उन्हें हत्या कर दिया। आज उनकी जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर शोषण मुक्त समाज का निर्माण करें। साथ ही बताया गया कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से बांग्ला भाषा के पढ़ाई को हटा देना सरासर गलत है। इसका समिति कड़ी निंदा करती है और यह झारखंड सरकार को कह देना चाहता हूं कि अगर बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय में बांग्ला भाषा के पढ़ाई पुण: चालू किया जाए। अन्यथा पूरे झारखंड में बांग्ला भाषी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर बेंगू ठाकुर, रेखा मंडल, कंसारी मंडल, कल्याण भट्टाचार्जी, टनी बनर्जी, सुशोभन चक्रवर्ती, राणा चट्टराज, बादल सरकार, राजू प्रमाणित, मिंटू दास, कल्याण राय, समीर मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी