JAC 10th, 12th Result Date: इस दफे नहीं होगा कोई टॉपर, जानें कब आ रहा परीक्षा परिणाम

JAC 10th 12th Result Date कोरोना के कारण सबसे पहले CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया। इसी तर्ज पर झारखंड समेत अन्य राज्य शिक्षा बोर्डों ने परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया। झारखंड में 7.60 लाख विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 11:40 AM (IST)
JAC 10th, 12th Result Date: इस दफे नहीं होगा कोई टॉपर, जानें कब आ रहा परीक्षा परिणाम
झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द जारी होंगे।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के 55 हजार मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट्स को बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार है। यह परीक्षा परिणाम कुछ अलग होगा। इसलिए खास बन गया है। बगैर परीक्षा दिए ही छात्र-छात्रा पास करेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के कारण झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( JAC) ने परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया। और अब बगैर परीक्षा के ही परिणाम घोषित होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम 25 जुलाई या उसके बाद कभी भी आ सकता है। इसके संकेत जैक अध्यक्ष के दिए हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं। 

कोई नहीं होगा टॉपर

कोरोना के कारण सबसे पहले CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया। इसी तर्ज पर झारखंड समेत अन्य राज्य शिक्षा बोर्डों ने परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया। झारखंड में मैट्रिक और इंटर के 7.60 लाख विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। इनमें धनबाद के 55 हजार हैं। 55 हजार में 30 हजार मैट्रिक और 25 हजार इंटर के विद्यार्थी हैं। कोरोना काल के रिजल्ट की सबसे खास बात ये है कि कोई टॉपर नहीं होगा। सभी विद्यार्थी सिर्फ प्रमोट होंगे।

9वीं और 11वीं की परीक्षा में मिले अंक के आधार पर परिणाम

जुलाई महीने के अंत कर मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जब जारी होगा, तो इस बार कोई टॉपर नहीं होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा टॉपरों की सूची जारी नहीं की जायेगी। क्योंकि कोरोना के कारण परीक्षा नहीं ली गई है। 9वीं और 11वीं की परीक्षा में मिले अंक के आधार पर विद्यार्थियों को पास किया जाएगा। JAC द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट जल्द जारी किया जायेगा। टॉपरों की लिस्ट के बजाय इस बार केवल ये जानकारी दी जायेगी कि परीक्षा में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए। पास और फेल होने वालों की संख्या बताई जाएगी।

जुलाई के अंत तक परीक्षा परिणाम जारी करने के संकेत

JAC अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि जुलाई महीने के अंत तक मैट्रिक और इंटर के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य बोर्डों को 31 जुलाई से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए आदेश दे रखा है। इसके बाद से स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं। स्टूडेंट्स को अब इस बात का इंतजार है कि किस दिन परिणाम घोषित होंगे।

chat bot
आपका साथी