जामताड़ा जिला युवा कांग्रेस के सचिव की गोली मार हत्या, पुलिस को नजदीकी पर शक

चितरंजन के इंटक महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राहुल जामताड़ा जिले के युवा कांग्रेस के सचिव थे। पुलिस उपायुक्त विश्वजीत महतो ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। किसने और क्यों गोली मारी अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:02 AM (IST)
जामताड़ा जिला युवा कांग्रेस के सचिव की गोली मार हत्या, पुलिस को नजदीकी पर शक
चितरंजन में राहुल राम को नजदीक से गोली मारी गई ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जामताड़ा, जेएनएन। जामताड़ा जिला युवा कांग्रेस सचिव 24 वर्षीय राहुल राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के चितरंजन में बुलाकर गोली मारी गई। इस घटना के बाद जामताड़ा के कांग्रेसियों में गुस्सा दिख रहा है। पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को हत्या में राम के करीबियों पर ही शक है। हत्या के ठीक पहले राम को घर से बुलाकर ले जाया गया था। बुलाने वाले परिचित थे। पुलिस बुलाने वाले की तलाश कर रही है।

राहुल की रविवार देर रात अराजक तत्वों ने चितरंजन में रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। उसकी पहचान 24 वर्षीय राहुल राम के रूप में हुई। वह मिहिजाम की अंबेडकर कॉलोनी का निवासी था। आसनसोल-दुर्गापुर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहुल रेलवे कॉलोनी अस्पताल मोड़ से गुजर रहा था। उसी समय उसको काफी नजदीक से गोली मार दी गई। उसे इलाज के लिए कस्तूरबा गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलने के साथ ही चितरंजन के थाना प्रभारी अतींद्रनाथ दत्त और आरपीएफ जवान भी पहुंचे।

चितरंजन के इंटक महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राहुल जामताड़ा जिले के युवा कांग्रेस के सचिव थे। पुलिस उपायुक्त विश्वजीत महतो ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। किसने और क्यों गोली मारी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी