जयकिशोर मरांडी बनेे जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिशन के अध्यक्ष

पुलिस मेंस एसोसिएशन जामताड़ा शाखा के चुनाव में जय किशोर मरांडी ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया है। रविवार की देर रात आए चुनावी नतीजे में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम झा को मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया लिया।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Mon, 21 Feb 2022 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Feb 2022 06:50 PM (IST)
जयकिशोर मरांडी बनेे जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिशन के अध्यक्ष
जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय किशोर मरांडी। जागरण

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। पुलिस मेंस एसोसिएशन जामताड़ा शाखा के चुनाव में जय किशोर मरांडी ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया है। रविवार की देर रात आए चुनावी नतीजे में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम झा को मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया जबकि, सचिव पद के लिए सहदेव सोरेन ने नजदीकी मुकाबले में बलभद्र टुडू को शिकस्त दी। उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर दास, केन्द्रीय सदस्य मयंक हर्ष (निर्दलीय प्रत्याशी) और अंकेक्षक के पद पर जय कुमार देब ने कब्जा जमाया।

नतीजे सामने आने के बाद पिछले कई दिनों से चली आ रही चुनावी सरगर्मी खत्म हुई। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय रांची के मुख्य निर्वाचन आयोग ने देर रात तक वोट की गिनती करवाकर जामताड़ा मेंस एसोसिएशन शाखा के सभी 7 सीटों पर रिजल्ट जारी किया। मंगलवार को जामताड़ा पुलिस मेंस कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य सदस्यगण शपथ ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष जयकिशोर मरांडी ने अपनी जीत पर साथियों के प्रति आभार जताया और उनकी हर समस्या में परस्पर सहयोग का आश्वासन दिया।

परिणाम कुछ प्रकार रहे :-

अध्यक्ष : जय किशोर मरांडी कुल 246 वोट

गौतम झा कुल 186 वोट

धर्मेंद्र कुमार यादव कुल वोट 141

सचित रजवार कुल वोट 55

सचिव: सहदेव सोरेन कुल वोट 266

बलभद्र टुडू कुल वोट 227

बालेश्वर हेम्ब्रम कुल वोट 53

हवलदार अब्राहम सोरेन कुल वोट 83

उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव कुल वोट 309

हर्षवर्धन 174 वोट

मोहम्मद सलाउद्दीन खान 75 वोट

चंद्र भूषण कुमार 67

संयुक्त सचिव: रङ्क्षवद्र कुमार पासवान कुल वोट 277

हवलदार दिलीप कुमार मुर्मू 258 वोट

सुप्रभा मुर्मू कुल वोट 46

हवलदार अल्फ्रेड टुडू 41

कोषाध्यक्ष: मुरली मनोहर दास, कुल वोट 337

अल्फ्रेड मरांडी 213 वोट

सुशील हंसदा 33

उत्तम कुमार बर्मन 38 वोट

केन्द्रीय सदस्य: मयंक हर्ष (निर्दलीय प्रत्याशी) कुल वोट 263

रमेश उरांव कुल वोट 150 वोट

अजय टुडू कुल वोट 124

मनोरंजन माजि 30

योगेंद्र उरांव 49 वोट

अंकेक्षक: जय कुमार देब कुल वोट 317

कृष्णा कुमार दत्ता 114 वोट

मुन्ना मंडल 101 वोट

मो सरफराज 89 ।

chat bot
आपका साथी