आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन घंटे तक शव रखकर किया हंगामा

?????/????? : ??????? ??????? ??? 13 ?????? ?? ?????? ?? ????? ??? ?? ???? ?? ????? ?? 16 ?????? ????? ????? ???? ?? ????? ?? ????? ??? ?? ????? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:40 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन घंटे तक शव रखकर किया हंगामा
आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन घंटे तक शव रखकर किया हंगामा

संस, झरिया/लोदना : बागडिगी कोलियरी में 13 सितंबर को बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने 16 वर्षीय किशोर विकास यादव की पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान विकास की मौत धनबाद के एक अस्पताल में बुधवार को हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव बागडिगी कोलियरी स्थित आवास पहुंचा। शव का अंतिम संस्कार करने के मोहलबनी ले जाया रहा था। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उनके घर के सामने रख दिया। तीन घंटे तक शव को रख कर हंगामा किया। लोदना पुलिस समेत जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग लोग शांत हुए। मामले में लोदना पुलिस कई लोगों से ओपी में पूछताछ कर रही है।

सूचना पाकर पार्षद संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश ¨सह, जमसं के संजीत ¨सह, ललन पासवान, पारस कोइरी, मिथिलेश नोनिया आदि पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बंधाया। पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। ....

यह है मामला :

विकास के पिता श्रीभगवान यादव ने बताया कि 13 सितंबर को बागडिगी कोलियरी इमामबाड़ा पर मुहरर्म को लेकर ढोल व तासा बजाया जा रहा था। इसी दौरान ढोल व तासा बजाने को लेकर सुभाष पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार व हमारे 16 वर्षीय पुत्र विकास में कहासुनी हुई। अमन रोते हुए अपने घर चला गया। इसके बाद अमन की मां नर्मदा देवी, नानी श्याम देवी इमामबाड़ा पहुंचकर विकास की पिटाई कर दी। बाद में अमन के पिता सुभाष ने भी विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी। दीवार में कई बार विकास का सिर पटका व पत्थर से मारा। अंदरुनी चोटें लगी। हमारा पुत्र उनलोगों से माफी मांगता रहा। आसपास के लोग बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी उनलोगों ने मारपीट की। घटना के पुत्र विकास सो गया। काफी उठाने के बाद भी नहीं उठा। दूसरे दिन वह बेहोश होकर गिर गया। आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र ने धनबाद पुलिस को भी मारपीट के बारे में बताया है। श्रीभगवान यादव ने धनबाद पुलिस को दिए बयान में सुभाष पासवान, नर्मदा देवी, श्याम देवी, अमन पासवान व चार अन्य पर पुत्र को पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने श्याम देवी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भैसें बेचकर कराया इलाज लेकिन बेटे को नहीं बचा पाया

मृतक विकास के पिता श्रीभगवान परिवार की जीविका दूध बेचकर चलाते हैं। कहा कि पुत्र के इलाज के लिए अपने चार भैंसों को कम दामों में बेच दिया। इसके बाद भी पुत्र को बचा नहीं सका। कहा कि आरोपितों को सजा दिलाने के अपना सबकुछ बेच देंगे। पर इनलोगों को हम नही छोड़ेंगे। विकास के शव पहुंचते ही मां मीना देवी, भाई राहुल, अंगद व बहन श्रुति रो रोकर बेहाल हो गए। विकास की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा है।

chat bot
आपका साथी