Indian Railway: चलती ट्रेनों में गैस चूल्हे से हर पल खतरा, अब इंडक्शन स्टोव पर पकेगा खाना

धनबाद रेल मंडल में अलेप्पी एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसमें पैंट्री कार लगी है। अभी गैस स्टोव से भी इसके पैंट्री कार में खाना तैयार हो रहा है।जल्द ही नई व्यवस्था बहाल होगी।

By mritunjayEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 11:01 AM (IST)
Indian Railway: चलती ट्रेनों में गैस चूल्हे से हर पल खतरा, अब इंडक्शन स्टोव पर पकेगा खाना
Indian Railway: चलती ट्रेनों में गैस चूल्हे से हर पल खतरा, अब इंडक्शन स्टोव पर पकेगा खाना

धनबाद, जेएनएन। ट्रेनों के पैंट्रीकार में खानपान की व्यवस्था के लिए गैस स्टोव जलाए जाते हैं। इससे कई बार आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए ट्रेनों के पैंट्रीकार को सुरक्षित बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत पैंट्री कार में गैस स्टोव जलाकर भोजन बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हीटर के प्रयोग को भी पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल किया जाएगा। इंडक्शन चूल्हे पर रोटी भी बना सकते हैं या फिर रोटी बनाने के लिए रोटी मेकर मशीन रखनी होगी। यात्रियों की मांग पर दूध गरम करने के लिए पैंट्रीकार संचालक इंडक्शन चूल्हे और इंडक्शन बर्तन का ही उपयोग कर सकेंगे।

पैंट्री कार के साथ चलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस इकलौती ट्रेनः धनबाद रेल मंडल में धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन है, जिसमें पैंट्री कार लगा है। अभी गैस स्टोव से भी इसके पैंट्री कार में खाना तैयार हो रहा है। जल्द ही नई व्यवस्था बहाल होगी।

पैंट्री कार संचालक को निर्देश दे दिया गया है। लेकिन तुरंत हटा देने से यात्रियों को भी परेशानी होगी। इस वजह से धीरे-धीरे वैकल्पिक बंदोबस्त कर लेने को कहा गया है। उम्मीद है 15-20 दिनों में नई व्यवस्था बहाल हो जाएगी। 

-अखिलेश कुमार पांडेय, सीनियर डीसीएम

chat bot
आपका साथी