फायर ब्रिगेड व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से डॉक्टर परेशान, मंत्री से करेंगे शिकायत

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की झारखण्ड राज्य कार्यकारणी समिति की बैठक राची में रविवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 12:15 PM (IST)
फायर ब्रिगेड व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से डॉक्टर परेशान, मंत्री से करेंगे शिकायत
फायर ब्रिगेड व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से डॉक्टर परेशान, मंत्री से करेंगे शिकायत

जागरण संवाददाता, धनबाद: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की झारखण्ड राज्य कार्यकारणी समिति की बैठक राची में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने आइएमए द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट इस बार विधान सभा से पास हो जाने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि विभिन जिलों में फायर ब्रिगेड व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को परेशान किया जा रहा है। अनावश्यक व्यवस्था करने को कहा जा रहा है। तय किया गया कि सभी जिलों से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट मंगाई जाएगी और फिर स्वास्थ्य मंत्री और सचिव से मिलकर इसका समाधान करने की मांग की जाएगी।

मौके पर एंड टीबी कार्यक्रम को सभी जिलों के डॉक्टरों से सहयोग करने की अपील की गई। मिशन पिंक हेल्थ को भी सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. मेजर चंदन, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. एके चक्रवर्ती, डॉ. सी झा, डॉ. बीके पंकज, डॉ. सुधीर आर्या, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. राजमोहन आदि मौजूद थे।

कुमारधुबी के डॉ. एसके गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष: इस मौके पर आइएमए की प्रदेश शाखा का विस्तार करते हुए लोहरदगा के डॉ. गणेश प्रसाद को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष, कुमारधुबी के डॉ. एसके गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष और जमशेदपुर के डॉ. एके लाल को कोल्हान प्रमंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के लिए डॉ. आरएस दास को चेयरमैन, डॉ. अमित मोहन को उप चेयरमैन, डॉ. सुशील कुमार को सचिव और डॉ. प्रीतीश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

आइएमए महिला शाखा का चेयरपर्सन डॉ. भारती कश्यप को बनाया गया। वहीं डॉ. ब्यूटी बनर्जी को उप चेयरपर्सन और डॉ. प्रभा रानी प्रसाद को सचिव बनाया गया। डॉ. विमलेश सिंह को आइएमए डॉक्टर्स सर्विस विंग का चेयरमैन बनाया गया।

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग: बैठक के दौरान झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के कारण सूबे में हजारों लोगों की जान जोखिम में है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पदाधिकारियों ने सूबे में जल्द से जल्द झोलाछाप डॉक्टरों के प्रैक्टिस पर रोक लगाने की मांग की। कहा गया कि राजधानी राची में ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर राची में कार्रवाई की जाती है तो अन्य जिलों में भी अच्छा संदेश जाएगा।

chat bot
आपका साथी