पंचायत व निगम चुनाव में अपनी एकता दिखाकर बढ़ाएं जनप्रतिनिधित्व

धनबाद अखिल भारतीय ब्राह्माण समाज ने ढांगी पहाड़ी की तलहटी में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज की एकता के लिए संगठन होने की अपील की गई। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि समाज संगठित हो और अपने लोगों का साथ दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:16 PM (IST)
पंचायत व निगम चुनाव में अपनी एकता दिखाकर बढ़ाएं जनप्रतिनिधित्व
पंचायत व निगम चुनाव में अपनी एकता दिखाकर बढ़ाएं जनप्रतिनिधित्व

धनबाद : अखिल भारतीय ब्राह्माण समाज ने ढांगी पहाड़ी की तलहटी में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज की एकता के लिए संगठन होने की अपील की गई। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि समाज संगठित हो और अपने लोगों का साथ दें। पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत व निगम का चुनाव होना है। इस दौरान समाज के लोग अपनी एकता का परिचय दें, तभी भविष्य में राजनीतिक दलों के लोग भी उन्हें गंभीरता से लेंगे। पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में वोटिग पावर ही सबसे महत्वपूर्ण है। संगठित रहकर ही हम अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकते हैं।

भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। हम संगठित रहेंगे तभी हमारी बात लोग सुनेंगे अन्यथा हमें विस्मृत कर दिया जाएगा। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने जहां समाज को एकता के सूत्र में पिरोने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही, वहीं राधेश्याम गोस्वामी ने सामाजिक सद्भाव बनाने की अपील की। कार्यक्रम को शकुंतला मिश्रा, तारा पाठक, बॉबी पांडेय, नीलम मिश्रा, सुभद्रा झा, पवन ओझा, नागेंद्र शुक्ला, मुकुल ओझा, भागवत पांडे, लक्ष्मण तिवारी, मनीष झा, दिलीप त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बनखंडी मिश्र ने की। संचालन महासचिव सुरेश चंद्र तिवारी व सपन ओझा ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी रमेश पांडे ने पुष्पगुच्छ, शॉल, अंगवस्त्र, फरसा, तलवार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृष्णा दूबे, एचके मिश्रा, भास्कर ओझा, संजीव मिश्रा, संतोष तिवारी, आदित्य तिवारी, सुमन पांडेय, राजीव रंजन त्रिवेदी, बृजभूषण पांडेय, सरोज शुक्ला, प्रोफेसर टीपी पांडेय, मृणाल चौबे, कुणाल चौबे, नयन चौबे, अवनी तिवारी, हेमंत कुमार, अजीत ओझा, जीवन ओझा, संजय ओझा, विश्वजीत ओझा, विकास तिवारी, उत्तम चौबे, उत्पल चौबे, सुशील तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी