डोमगढ़ में महिलाओं ने फाग गाकर झुमाया

संस सिदरी सामाजिक संस्था सर्वोमुखी विकास परिषद महिला समिति की ओर से रविवार को डोमगढ़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 07:53 PM (IST)
डोमगढ़ में महिलाओं ने फाग गाकर झुमाया
डोमगढ़ में महिलाओं ने फाग गाकर झुमाया

संस, सिदरी : सामाजिक संस्था सर्वोमुखी विकास परिषद महिला समिति की ओर से रविवार को डोमगढ़ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विदुषी भारती व विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन प्रबंधन विभूति नायक थे। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए होली मिलन समारोह किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फगुआ गीत भी गाए गए। डॉ विदुषी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। सभी को शांतिपूर्वक इसे मनाना चाहिए। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार राय,अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार, प्रभाष अग्रवाल, सुपर्णा विश्वास, उषा देवी, पूजा सिंह, मंजू देवी, विदेशी सिंह आदि थे।

--------------

मध्यदेशीय वैश्य समाज कल्याण संगठन समिति ने होली मिलन मनाया

संस, गलफरबाड़ी : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के मध्यदेशीय वैश्य समाज कल्याण संगठन समिति की ओर से रविवार को श्री श्री 108 गोविंद गणिनाथ आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मध्यदेशीय समाज के लोगों ने समाज के उत्थान पर चर्चा की। इस संबंध में निरसा चिरकुंडा मध्यदेशीय समाज के अध्यक्ष अरविद साव ने कहा कि हमारा समाज अत्यंत पिछड़ा हुआ है। इसका कल्याण के लिए हमारे समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आ रहे है। हमारे समाज के द्वारा कि किसी भी गरीब और कमजोर लोगों को हर तरह से मदद करने को तैयार है। इसके साथ ही मध्य देशीय समाज के लोग एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाएं तथा बधाई भी दी।

मौके पर संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रेम साव, बिट्टू गुप्ता, सुनील साव, रंजन गुप्ता, बिक्की गुप्ता, प्रकाश साव, मनोज गुप्ता के अलावा मध्यदेशीय के बहुत सारे लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी