विस्थापितों की समस्याएं सुलझाएं प्रबंधन, नहीं तो चक्का जाम

झारखंड कोलियरी मजदूर युनियन कोयला भवन शाखा की ओर से नेहरू कॉम्पलेक्स कोयला नगर में रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुरुआत में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के पुण्यतिथि पर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:45 PM (IST)
विस्थापितों की समस्याएं सुलझाएं प्रबंधन, नहीं तो चक्का जाम
विस्थापितों की समस्याएं सुलझाएं प्रबंधन, नहीं तो चक्का जाम

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड कोलियरी मजदूर युनियन कोयला भवन शाखा की ओर से नेहरू कॉम्पलेक्स कोयला नगर में रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुरुआत में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो के पुण्यतिथि पर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष झाकोमयु विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि मजदूरों व विस्थापितों के सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान अविलंब करे, अन्यथा आने वाले कुछ ही दिनों में कोयला भवन मुख्यालय गेट पर विशाल आंदोलन किया जाएगा और कंपनी का चक्का जाम कर दिया जाएगा। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को हम लाल-हरा दोनों यूनियन मिलकर सुलझाएंगे, प्रबंधन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा को झाकोमयु के केंद्रीय सचिव युद्धेश्वर सिंह, जय नारायण महतो, नकुल महतो, हराधन रजवार, लखन प्रमाणिक, जगदीश रवानी, लखी सोरेन, चण्डीचरण देव, धनबाद झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, सचिव पवन महतो, अपूर्व सरकार, जग्गू महतो, लखी सोरेन, डी डी सिंह, चंडी चरण देव, सपन बनर्जी, भवानी बन्दोपाध्याय, मदन महतो, मदन राम, अरूनव सरकार आदि कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन शाखा सचिव श्री मुक्तेश्वर प्रसाद साव ने किया। मौके पर दिलीप कुमार रवानी, मुक्तेश्वर प्रसाद साव, जगदीश रवानी, गुरुपद कुंभकार, श्यामापद रवानी, ओपिन मुर्मू, राजेश कुमार राम, नरेश प्रसाद रजक, शिव वचन दास, कृष्णा हाडी, गोपाल कृष्ण महतो, मनोज कुमार रवानी, जितेन्द्र कुमार महतो, थाम्बी महतो, प्रदीप प्रमाणिक इत्यादि लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई एवं वनभोज में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी