Dhanbad: दिव्यांग के जन्मदिन पर श्री श्याम किर्तन का आयोजन...शाम‍िल हुए कई गणमान्‍य

जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल में दिव्यांग कौशल अग्रवाल का का जन्मदिन धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पहला कदम परिसर में दिव्यांग कौशल के भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए पूजा हवन एवं आरती की गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:57 PM (IST)
Dhanbad:  दिव्यांग के जन्मदिन पर श्री श्याम किर्तन का आयोजन...शाम‍िल हुए कई गणमान्‍य
भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए पूजा, हवन एवं आरती की गई। (जागरण)

जासं, धनबादः  जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल में दिव्यांग कौशल अग्रवाल का का जन्मदिन धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पहला कदम परिसर में दिव्यांग कौशल के भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए पूजा, हवन एवं आरती की गई। इसके बाद श्री श्याम किर्तन के मंत्रमुग्ध भजन-गीतों का आयोजन किया गया। भजन गायक पिंटू शर्मा के द्वारा एक से बेहतर एक भक्ति गान प्रस्तुत किए गए।

जिसमें आए हुए सभी लोग भक्ति के माहौल में डूब कर उत्साह मनाएं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद पीएन सिंह उपस्थित हुए। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, श्रीराम सेना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित हुए।

दिव्यांग कौशल के पिता अनिल अग्रवाल व माता अनीता अग्रवाल ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। अनिल अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग बच्चे कि जीवन में खुशी लाने का इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता। हमारे समाज के लोग इसी प्रकार अगर इन बच्चों के भविष्य के बारे में सोच कर आगे आए तो इन बच्चों को जीवन में कभी भी ठोकर खाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

पहला कदम के संस्थापिका अनीता अग्रवाल ने बताई कि वे इन बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा तात्पर्य है तथा आगे भी रहेगी। मौके पर धनबाद नगर आयुक्त आईएसएम के डायरेक्टर,  बीसीसीएल के सीएसआर,  सीआईएसएफ के डीआईजी, धनबाद डीएसपी,  विजय झा, डा.नेहा बजाज, बबीता सिंह, नन्द कुमार महाराज, मनोज पोद्दार,  पंकज मोदी, संगीता चिरानिया आदि उपस्थित हुए। 

chat bot
आपका साथी