मनईटांड़ में 10 लाख का गुटखा व पान मसाला जब्त, दो पर प्राथमिकी

धनसार बैंक मोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ भवतारिणी पथ के ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 09:24 PM (IST)
मनईटांड़ में 10 लाख का गुटखा व पान मसाला जब्त, दो पर प्राथमिकी
मनईटांड़ में 10 लाख का गुटखा व पान मसाला जब्त, दो पर प्राथमिकी

धनसार : बैंक मोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ भवतारिणी पथ के एक घर में छापेमारी की। पुलिस ने दर्जनों बोरों में लगभग 10 लाख का पान मसाला, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट जब्त की। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध धंधेबाज राजेंद्र केसरी मौके से फरार हो गया।

बताते हैं कि राजेंद्र चॉकलेट व बिस्किट व्यवसाय की आड़ अवैध रूप से बड़े पैमाने पर गुटखा, पान मसाला, तंबाकू का अवैध व्यवसाय कर रहा था। राजेंद्र अपने मकान के अलावा पड़ोसी स्व. किशोरी साव के एक कमरे को भी गोदाम बना कर रखा था। यहां से मनईटांड़, बरमसिया, पुराना बाजार, बैंक मोड़, केंदुआ, धनसार, धोखरा, प्रधानखंता आदि इलाके में बड़े पैमाने पर गुटखा, पान मसाला, तंबाकू की आपूर्ति की जाती थी। पुलिस ने बोरों में भरे जब्त सामान को बैंक मोड़ थाना ले गई। बैंक मोड़ थाना के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने राजेंद्र केसरी, अयोध्या कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

..

ऐसे हुआ खुलासा :

बैंक मोड़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान प्रधानखंता निवासी अयोध्या कुमार की स्कूटी को पकड़ा। स्कूटी की तलाशी में एक पॉलीथिन में लगभग 30 हजार का गुटखा, सिगरेट, पान मसाला मिला। अयोध्या प्रधानखंता पहुंचाने जा रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने बताया कि मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी राजेंद्र केसरी के गोदाम से माल लेकर प्रधानखंता क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी की।

chat bot
आपका साथी