Godda: दो पक्षों का विवाद सलटाने में मेहरामा थाना की पुलिस पर हमला, बचाव में हवाई फायरिंग

गांव के संजय रविदास व टुनटुन रविदास के परिवारों के बीच पुराना घरेलू विवाद है। शुक्रवार को दोनों परिवार के बच्चों में पानी भरने को लेकर मारपीट हुई थी। बात बढ़ी तो थाना से सहायक अवर निरीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी व जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:25 PM (IST)
Godda: दो पक्षों का विवाद सलटाने में मेहरामा थाना की पुलिस पर हमला, बचाव में हवाई फायरिंग
दो गुटों के बीच मारपीट के दाैरान पुलिस पर हमला ( प्रतीकात्मक फोटो)।

मेहरमा, जेएनएन। झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा स्थित सुरनी मोड़ के रविदास टोला में दो पक्षों के बीच विवाद की पड़ताल करने पहुंची मेहरामा थाना की पुलिस पर शुक्रवार को एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो सहायक अवर निरीक्षक जख्मी हो गए। पुलिस की ओर से दो-तीन हवाई फायर करने की बात भी ग्रामीण कह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इससे स्थिति बिगड़ी। घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्ष से घटना के बारे में जानकारी ली। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामूली विवाद को तूल दिया गया। हालांकि उन्होंने माना कि पुलिस की ओर से भी दुव्र्यवहार हुआ है। मामले की जांच हो रही है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

यह है मामला

गांव के संजय रविदास व टुनटुन रविदास के परिवारों के बीच पुराना घरेलू विवाद है। शुक्रवार को दोनों परिवार के बच्चों में पानी भरने को लेकर मारपीट हुई थी। बात बढ़ी तो थाना से सहायक अवर निरीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी व जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि त्रिपाठी ने बिना जांच के ही एक पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। बस बात बिगड़ गई। जिन लोगों के साथ मारपीट हो रही थी उन्होंने भी प्रतिउत्तर दिया।

गोली चालन की हो रही जांच

पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी का कहना है कि चापाकल से पानी लेने के विवाद में संजय रविदास व टुनटुन रविदास के परिवार में विवाद था। दोनों पक्षों के आवेदन पर मामले की जांच करने गई पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पक्षपात का आरोप लगा हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गोली चलाने के मामले में कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी