Giridih News: धनवार के जटहा में फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव

धनवार थाना क्षेत्र के भलुवाही जटहा में रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में सातवीं में पढने वाली 15 वर्षीय छात्रा पूजा कुमारी की मौत हो गई| पूजा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 05:32 PM (IST)
Giridih News: धनवार के जटहा में फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव
पूजा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है।

जासं, गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के भलुवाही जटहा में रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में सातवीं में पढने वाली 15 वर्षीय छात्रा पूजा कुमारी की मौत हो गई| पूजा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है। उसने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया, या फिर किसी ने उसकी हत्या कर दी,यह कोई नही जानता। स्वजन भी किसी तरह की कोई जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं।

धनवार थाना में भी किसी तरह का कोई शिकायत स्वजनों ने नही की है। हांलाकि घटना की जानकारी मिलने पर धनवार पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। छात्रा के चाचा राजेश कुमार रविदास के अनुसार पूजा के पिता सुभाष हैदराबाद में रहते हैं और अभी भी वह वहीं पर हैं। भाभी व भतीजी घर पर रहती थी। बताया कि रविवार शाम को मकई के खेत में काम कर रहे थे।

जबकि पूजा अपने कमरे में सोई हुई थी। शाम को घर वापस आए तो सीमा के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर पूजा नही उठी तो दरवाजा तोड़ कर कमरे के अन्दर गए। उसे फांसी के फंदे पर झूलता पाया। बताया कि पूजा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया की सातवीं क्लास की छात्रा थी। थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका के स्वजनों ने किसी तरह का कोई आरोप किसी पर नही लगाया है|

chat bot
आपका साथी