चहारदीवारी ढहने से चार लोग जख्मी

भूली ए ब्लॉक आवास संख्या 523 निवासी बीसीसीएल कर्मी रवींद्र नाथ सिंह के आवास की चहारदीवारी र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 06:37 AM (IST)
चहारदीवारी ढहने से चार लोग जख्मी
चहारदीवारी ढहने से चार लोग जख्मी

भूली : ए ब्लॉक आवास संख्या 523 निवासी बीसीसीएल कर्मी रवींद्र नाथ सिंह के आवास की चहारदीवारी रविवार को ढह गई। इससे चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल है। घायलों को वर्मा क्लिनिक, जबकि एक बच्चे अर्जुन ठाकुर को असर्फी अस्पताल लाया गया। अर्जुन का होंठ कट चुका था। वह दर्द से तड़प रहा था। होठ के इलाज में अधिक खर्च के कारण परिजनों ने बच्चे को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घायल होने वालों में सोनू कुमार (12), लक्ष्मी कुमारी (9), सीमा देवी (32) अर्जुन ठाकुर(4) शामिल हैं।

घटना को दबाने के लिए मीडिया से उलझे परिजन :

घटना को छुपाने की पुरजौर कोशिश की गई। बीसीसीएल कर्मी रवींद्र सिंह के घर की एक महिला ने मीडिया कर्मियों को पहले फोटो लेने से रोका। इसके बाद अपनी पहचान दिखाने लगी और उन्होंने एक बीजेपी नेता को फोन लगाकर मीडियाकर्मियों को दिया। बीजेपी नेता ने कहा की छोड़ दीजिए अपना आदमी है।

chat bot
आपका साथी