Covid-19:कोरोना वायरस संक्रमितों के साथ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया सफर, नई दिल्ली से सियालदह तक दहशत

यात्रियों ने आरक्षण कराते समय जो मोबाइल नंबर और एड्रेस दिया है उसके अनुसार धनबाद तक सफर करने वाले एक यात्री ने भूली का पता लिखा है। अन्य के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 08:26 AM (IST)
Covid-19:कोरोना वायरस संक्रमितों के साथ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया सफर, नई दिल्ली से सियालदह तक दहशत
Covid-19:कोरोना वायरस संक्रमितों के साथ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया सफर, नई दिल्ली से सियालदह तक दहशत

धनबाद, जेएनएन। रेलवे से डराने वाली खबर आई है। नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी जिस कोच में सफर कर रहे थे, उस कोच में धनबाद के भी पांच यात्री सवार थे। रेलवे ने उन यात्रियों की सूची जारी कर दी है। यह सूचना सार्वजनिक होने के बाद उस दिन नई दिल्ली से सियालदह तक राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को होश उड़ गए हैं। 

रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 19 मार्च को धनबाद होकर गुजरी सियालदह राजधानी में सफर करने वाली तीन महिलाओं और एक बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पश्चिम बंगाल में उनकी जांच के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी गई। बोर्ड ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए यात्रियों के साथ धनबाद तक सफर करने वाले पांच यात्रियों की लिस्ट धनबाद रेल मंडल को भेजी है।

एक यात्री भूली का

यात्रियों ने आरक्षण कराते समय जो मोबाइल नंबर और एड्रेस दिया है, उसके अनुसार धनबाद तक सफर करने वाले एक यात्री ने भूली का पता लिखा है। अन्य के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो रहा है। पांच में से तीन यात्री नई दिल्ली से व दो कानपुर से ट्रेन में चढ़े थे और धनबाद आए थे।

धनबाद आए यात्रियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन को इससे जल्द ही अवगत कराया जाएगा।

-अखिलेश कुमार पांडेय, सीनियर डीसीएम, धनबाद

 

chat bot
आपका साथी