पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक सरयू राय आज आएंगे धनबाद, कोरोना वरियर्स को करेंगे सम्मानित Dhanbad News

जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक व पूर्व मंत्री सरयू राय रविवार को धनबाद के कतरास आ रहे हैं। विधायक के आगमन को लेकर यहां के लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:02 PM (IST)
पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक सरयू राय आज आएंगे धनबाद, कोरोना वरियर्स को करेंगे सम्मानित Dhanbad News
पूर्व मंत्री व निर्दलीय विधायक सरयू राय आज आएंगे धनबाद, कोरोना वरियर्स को करेंगे सम्मानित Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। पूर्व मंत्री व जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक सरयू राय रविवार को धनबाद के कतरास आ रहे हैं। विधायक के आगमन को लेकर यहां के लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। वे यहां आर्य आहार केंद्र में भोजन वितरण करेंगे। साथ ही कोरोना से लड़ने वाले चिकित्सक को सम्मानित भी करेंगे। विधायक सरयू जमशेदपुर से दोपहर डेढ़ बजे कतरास पहुंचेगे।

आर्य आहार केंद्र के अध्यक्ष विजय कुमार झा के निमंत्रण पर पूर्व मंत्री का कतरास आगमन हो रहा है। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के दस्तक देने के बाद जारी लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को बीते 67 दिनों से आर्य आहार केंद्र से भोजन का पैकेट वितरण किया जा रहा है। झा ने बताया कि विधायक सरयू राय यहां कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से जंग लड़ रहे हमारे कोरोना वरियर्स को सम्मानित भी करेंगे।

गौरतलब है कि सरयू राय ने बीते झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करारी शिकस्त दी थी। चुनाव से पहले वे भाजपा में थे, लेकिन टिकट वितरण, मुुख्यमंत्री से अनबन और पार्टी में अपमान से खफा होकर वे भाजपा से अलग हो गए थे। इसके बाद वे तात्कालिक मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ही चुनावी मैदान में उतर गए। इस प्रकरण को लेकर चुनाव के दौरान भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई थी।

chat bot
आपका साथी