झारखंड के विरोधियों से झामुमो का महागठबंधन, शिबू सोरेन ने अलग राज्य के नाम पर कांग्रेस से लिए पैसे : बाबूलाल

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर अलग राज्य के नाम पर कांग्रेस से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो कभी नहीं चाहता था कि झारखंड अलग राज्य बनेl

By Sagar SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST)
झारखंड के विरोधियों से झामुमो का महागठबंधन, शिबू सोरेन ने अलग राज्य के नाम पर कांग्रेस से लिए पैसे : बाबूलाल
दुमका के मसलिया में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी।

दुमका, जेएनएन। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर अलग राज्य के नाम पर कांग्रेस से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो कभी नहीं चाहता था कि झारखंड अलग राज्य बनेl बाबूलाल ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का गठन एनडीए के शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। बाबूलाल मंगलवार को दुमका विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड के हरोरायडीह गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य का विरोध करने वाली कांग्रेस और राजद के साथ झामुमो का महागठबंधन है। बाबूलाल ने कहा कि दुमका विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना चुकी है और यहीं से जीत के बाद झामुमो सरकार का पतन होना शुरू हो जाएगा। कहा कि दुमका विधानसभा उपचुनाव में शिबू सोरेन के छोटे पुत्र बसंत सोरेन विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। सोरेन परिवार में दम है तो अपने गृह जिला में चुनाव जीतकर दिखाए। उन्होंने संताल परगना को सोरेन परिवार से मुक्ति दिलाने के लिए भाजापा प्रत्याशी डॉ. लुइस मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसी दौरान अपने मुख्यमंत्रित्व काल के 28 महीने के शासन में विकास के कार्यों को गिनाते हुए बाबूलाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही समग्र विकास संभव है। हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नौ माह के शासनकाल में केवल बालू एवं कोयला बेचकर अपनी तिजोरी भरने का काम किया गया है। सरकार के निकम्मेपन के कारण स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बदहाली है। कहा कि आज झारखंड में मां, बेटियां, बहनें असुरक्षित हैं। नौ महीने के दौरान प्रत्येक दिन दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। राज्य में बिचौलिया, भ्रष्टारियों, अपराधियों का बोलबाला है।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी के समक्ष अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। बाबूलाल ने हरोरायडीह के अलावा चितरसनी, बेलियाजोर, गोड़मल्ला, हथियापथर, कुसुमघट्टा समेत कई गांवों में जनसभा को संबांधित किया। मौके पर सुनील कुमार हांसदा, अर्जुन मरांडी, बीरेंद्र हांसदा, दिनेश दत्त, निर्मला टुडू, सुभाष दास, अक्षय दास, उज्जवल नंदी, गिरिधारी पंडित, उत्तम चौधरी, राजेश नंदी, संजय मंडल समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी