पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का तोपचांची व राजगंज में भव्य स्वागत

तोपचांची-राजगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तोपचांची बाजार तथा राजगंज के युवा समर्पण चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 09:23 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का तोपचांची व राजगंज में भव्य स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का तोपचांची व राजगंज में भव्य स्वागत

तोपचांची-राजगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तोपचांची बाजार तथा राजगंज के युवा समर्पण चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया। तोपचांची बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में समय के अभाव के कारण उन्होंने ज्यादा समय नहीं दिया। धनबाद से लौटने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने तोपचांची बाजार में उनके काफिले को रोक लिया। कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए बाबूलाल गाड़ी से उतरे और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा तथा प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने तोपचांची बाजार में प्रस्तावित फ्लाईओवर पर रोक लगाने के लिए एक मांग पत्र दिया। उनके जाने के बाद जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने सहित कई बातों पर चर्चा की तथा दिशा निर्देश दिया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या संगीता कुमारी, मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो, राम नारायण भगत, आशुतोष पाल, गोपाल पांडेय, निवास तिवारी, राजेश पांडेय, पप्पू तिवारी, गिरजाशंकर उपाध्याय, रणवीर चौबे, दीपक चौधरी आदि मौजूद थे। सदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया गया। बाबूलाल को मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने दो ज्ञापन सौंपा। जिसमें निचितपुर टाउनशिप पुराना क्वार्टर में बन रहे अवैध नाला निर्माण को लेकर था, जो आम जनता के लिए हादसा का स्थल बताया गया। दूसरा ईस्ट बसुरिया कोलडंप स्थित कांटा घर को हटाने के संबंध में था। जिला किसान मोर्चा संयोजक राजेश चौधरी, गौतम साव, गणेश रवानी, निखिल दत्ता, प्रवीण चौधरी, संजीत सिंह, सुनील साव, बाबूलाल महतो आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी