Gangs of wasseypur: ईद की रात भी शांत नहीं रहा वासेपुर, फायरिंग से सनसनी

ईद के मौके पर जहां वासेपुर की जनता खुशियां मना रही थी। वहीं गोली की आवाज सुन सभी परेशान हो गए। पुलिस असगर व उसके भाई के बीच विवाद के बारे में दोनों से पूछताछ कर रही है।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 10:07 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 12:36 PM (IST)
Gangs of wasseypur: ईद की रात भी शांत नहीं रहा वासेपुर, फायरिंग से सनसनी
Gangs of wasseypur: ईद की रात भी शांत नहीं रहा वासेपुर, फायरिंग से सनसनी

धनबाद, जेएनएन। ईद के मौके पर बुधवार रात बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर आरामोड़ रेलवे लाइन के समीप दो पक्षों के बीच नोंकझोक में एक युवक ने गोली चला दी। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी परंतु गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर बैंकमोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और असगर नामक युवक को हिरासत में लिया। वहीं राजू झाड़ी नामक युवक को पुलिस खोज रही है। राजू झाड़ी वासेपुर के रहमतगंज के पप्पू पाचक का भाई है। पप्पू पाचक पर वर्ष 2017 की 25 जून को चांद रात के दौरान पुराना बाजार में ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग हुई थी। काफी दिनों के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार गोली राजू झाड़ी ने ही चलाई है। राजू झाड़ी नशीले पदार्थ का सेवन करने का आदी है। 

बताते हैं कि बुधवार की रात वासेपुर निवासी असगर व उसके भाई डबलू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान दोनों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई थी। तभी बीच में झगड़ा छुड़ाने के लिए ईस्माइल नामक व्यक्ति वहां पहुंचा। तब असगर के पक्ष में राजू झाड़ी खड़ा हो गया और रिवाल्वर तान गोली चला दी। गोली चलने के बाद ही इलाके में अफरातफरी मच गई।

ईद के मौके पर जहां वासेपुर की जनता खुशियां मना रही थी। वहीं गोली की आवाज सुन सभी परेशान हो गए। पुलिस असगर व उसके भाई के बीच विवाद के बारे में दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं राजू झाड़ी को गोली चलाने के आरोप में पुलिस ढूढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ईस्माइल के बयान पर राजू, असगर व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी