हीरापुर के पैकर्स गोदाम में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

हीरापुर स्थित कि‌र्ड्स गार्डेन स्कूल के पीछे स्थित नेशनल पैकर्स के गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गई। इस आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब आठ लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:05 PM (IST)
हीरापुर के पैकर्स गोदाम में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
हीरापुर के पैकर्स गोदाम में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

जागरण संवाददाता, धनबाद : हीरापुर स्थित कि‌र्ड्स गार्डेन स्कूल के पीछे स्थित नेशनल पैकर्स के गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गई। इस आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब आठ लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निशमन दल ने चार घंटों की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। इस गोदाम का संचालन सुब्रतो चक्रवर्ती की ओर से किया जाता है। रविवार की दोपहर सुब्रतो एक बैठक के लिए बाहर गए हुए थे। तभी उन्हें स्थानीय लोगों ने गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद वे बैठक छोड़ तुरंत गोदाम पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि लोहे की सीट से बनी छत पूरी तरह से लाल हो चुकी थी। इधर गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सुब्रतो ने बताया कि गोदाम के पास में काफी झाड़ियां हैं। इन्हें ही जलाया जा रहा था। उनका मानना है कि उन्हीं झाड़ियों में से उठी चिगारी ने उनके गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। चक्रवर्ती ने बताया कि काई लोगों के सामान उनके गोदाम में पड़ा हुआ था। वो सभी जल गए हैं। वहीं अग्निशमन विभाग के सुधीर यादव ने बताया कि जहां गोदाम में आग लगी थी वहां तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

chat bot
आपका साथी