महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

धनबाद : महिला उत्पीड़न व बच्चियों से यौन हिस्सा के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:31 AM (IST)
महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

धनबाद : महिला उत्पीड़न व बच्चियों से यौन हिस्सा के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में रविवार शाम रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। महिला काग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार से जबाव मागा कि बच्चियों से दुष्कर्म कब रुकेगा। महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि आज महिलाएं व बच्चियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं व बच्चियां बालिका गृह व नारी निकेतन तक में सुरक्षित नहीं हैं। आखिर इन्हें कब सुरक्षा मिलेगी। आधी आबादी अगर असुरक्षित माहौल में जिंदा रहने को विवश है तो घर, समाज व देश का विकास कैसे होगा। आम जनता ऐसी निकम्मी सरकार को बर्दास्त नहीं करेगी। कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, नीलम चौधरी, बबीता, विजय सिंह, अनवर शमीम, मनोज सिंह, बेबी, अनिता कुमारी, हुस्ना बानो, अनिता सिन्हा, गीता सिंह, मालती देवी, सावित्री, जुली सिंह शांति, सविता देवी, बेबी खातून नाजनीन परवीन, पप्पू तिवारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी