महामारी का रूप ले रहा डेंगू, बरवाअड्डा थानेदार को भी लगा डंक

डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित झरिया है। यहां काफी संख्या में बुखार पीड़ित मिल रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 106 घरों में लार्वा की जांच की।सभी घरों में डेंगू का लार्वा मिला

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 01:31 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 01:31 PM (IST)
महामारी का रूप ले रहा डेंगू, बरवाअड्डा थानेदार को भी लगा डंक
महामारी का रूप ले रहा डेंगू, बरवाअड्डा थानेदार को भी लगा डंक

धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल में डेंगू महामारी का रूप लेता जा रहा है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम कर दी है। डेंगू पीड़ित बड़े नामों में अब बरवाअड्डा के थानेदार दिनेश कुमार भी शुमार हो गए हैं। वह धनबाद से रांची जाकर इलाज करा रहे हैं।

डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित झरिया है। यहां काफी संख्या में बुखार पीड़ित मिल रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 106 घरों में लार्वा की जांच की।टीम को सभी घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इतनी तादाद में लार्वा मिलने से विभाग सकते में हैं। संभावित डेंगू के मरीजों के सैंपल पीएमसीएच भेजा गया है. एशियन जालान से भी एक मरीज का सैंपल भेजा गया है।स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी धनबाद में इलाज की व्यवस्था न होने के कारण हो रही है। जांच में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद परिजन मरीजों को रांची, पटना या कोलकाता ले जा रहे हैं। पीएमसीएच धनबाद में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। चिकित्सक बाहर ले जाने की सलाह देते हैं। 

chat bot
आपका साथी