Jharkhand Assembly Election 2019: वोटकटवा न बिगाड़ दें जीत-हार का खेल

वर्ष 2014 के चुनाव में जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों को छोड़ दें तो करीब 29.76 फीसद वोट ऐसे प्रत्याशियों को मिले थे। निरसा विधान सभा सीट पर जीत-हार का अंतर महज 0.52 फीसद था।

By Edited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 12:03 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: वोटकटवा न बिगाड़ दें जीत-हार का खेल
Jharkhand Assembly Election 2019: वोटकटवा न बिगाड़ दें जीत-हार का खेल

धनबाद, जेएनएन। चुनाव में जीतने वाला कोई एक ही होता है, जबकि हारने वालों की संख्या अधिक होती है। इसके बावजूद भी जीत और हार के इस जंग में वोट कटवा की भूमिका भी अहम होती है। इन्हें नकार कर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। यही कारण है कि अपने बिखरते वोटों को एकजुट करने में हर प्रत्याशी जी जान लगा देता है।

वर्ष 2014 के चुनाव में जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों को छोड़ दें तो करीब 29.76 फीसद वोट ऐसे प्रत्याशियों को मिले थे। जबकि निरसा विधान सभा सीट पर जीत-हार का अंतर महज 0.52 फीसद मतों का था। टुंडी में महज तीन फीसद मतों के अंतर से राजकिशोर महतो की जीत तय हुई थी। जिले के सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा विधानसभा सीटों पर 2014 में हुए चुनाव के दौरान विजेता और दूसरे स्थान रहने वाले प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट मिले थे। तीन विस में हावी रहे वोट काटने वाले : पिछले चुनाव परिणाम के आंकड़ों पर गौर करें तो निरसा, सिंदरी और टुंडी विधान सभा चुनाव में वोट काटने वाले प्रत्याशी हावी थे। इन्हें जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों से अधिक या थोड़ा कम मत मिले थे। बाघमारा में अधिक तो निरसा में एक भी निर्दलीय नहीं : जिले के छह विधान सभा सीटों पर इस बार कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 22 प्रत्याशी धनबाद विस से हैं, जबकि सबसे कम निरसा में महज आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बिना दल वालों की बात करें तो सबसे अधिक आठ निर्दलीय प्रत्याशी बाघमारा में हैं। जबकि निरसा में एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं हैं।

2014 का विधानसभा चुनाव जीतने व हारने वाले प्रत्याशियों को मिले वोट (प्रतिशत में) : धनबाद भाजपा - राज सिन्हा - 58.13 कांग्रेस - मन्नान मल्लिक - 34.80 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 7.07 --- झरिया भाजपा - संजीव सिंह - 48.13 कांग्रेस - नीरज सिंह - 26.23 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 25.64 --- निरसा मासस - अरूप चटर्जी - 25.65 भाजपा - गणेश मिश्रा - 25.13 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 49.22 --- सिंदरी विस भाजपा - फूलचंद मंडल - 28.99 मासस - आनंद महतो - 25.75 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 45.26 --- टुंडी विस आजसू - राजकिशोर महतो - 31.41 झामुमो - मथुरा प्र. महतो - 30.77 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 37.82 --- बाघमारा विस भाजपा - ढुलू महतो - 51.65 जदयू - जलेश्वर महतो - 33.98 शेष प्रत्याशियों को मिला वोट - 14.37 --- विस क्षेत्र वार निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या : विस क्षेत्र - कुल प्रत्याशी - निर्दलीय धनबाद - 22 - 07 झरिया - 17 - 06 बाघमारा - 16 - 08 टुंडी - 13 - 04 निरसा - 08 - 00 सिंदरी - 17 - 06 ----

chat bot
आपका साथी