Dumka Corona News Update : दुमका में दो डॉक्टर समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 लोग ठीक होकर घर भी लौटे

Dumka Corona News Update दुमका जिले में शनिवार को दो चिकित्सक सहित 17 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण को मात देकर आठ लोगों घर भी लौटे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 10:01 PM (IST)
Dumka Corona News Update : दुमका में दो डॉक्टर समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 लोग ठीक होकर घर भी लौटे
Dumka Corona News Update : दुमका में दो डॉक्टर समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 8 लोग ठीक होकर घर भी लौटे

धनबाद, जेएनएन। Dumka Corona News Update दुमका जिले में शनिवार को दो चिकित्सक, तीन स्वास्थ्य कर्मी और उनके दो परिजन सहित 17 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जबकि ठीक होने के बाद आठ लोगों को  कोविड सेंटर से घर भेज दिया गया। सभी लोग अगले 14 दिनों तक अपने घर पर क्वारंटाइन रहेंगे। बता दें कि शनिवार शाम तक जिले में कुल 292 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 183 ठीक हो चुके हैं। वहीं 109 का फिलहाल इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि शनिवार को दुमका में 17 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मसलिया सीएचसी के एक आयुष चिकित्सक, एक एमबीबीएस चिकित्सक और एक गिरफ्तार अभियुक्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

दुमका शहर के खिजुरिया इलाके के दो और दुधानी के एक स्वास्थ्यकर्मी सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। खिजुरिया में रहनेवाले दोनों पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मी मसलिया प्रखंड में पदस्थापित हैं। इसके अलावा जामा प्रखण्ड के ताराजोरा गांव के तीन, सरैयाहाट के दो, शहर के कुमारपाड़ा के दो, शहर के डंगालपाड़ा और चूहाबगान इलाके के एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव हैं। सिविल सर्जन ने आगे बताया कि शिनवार को आठ लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किए गए, जिनमें शिकारीपाड़ा के पांच व्यक्ति और दुमका कोर्ट के तीन कर्मचारी शामिल हैं। सभी दस प्रखंडों में विशेष अभियान के तहत 18 सौ से अधिक सैंपल एकत्रित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी