पार की दरिंदगी की सारी हदें; बच्‍चों की न‍िकाली आंखें, गला दबाकर की हत्‍या...दहशत में यहां के लोग

झारखंड में बढ़ रही है अपराध की घटनाएं। बेलगाम अपराधी बच्‍चों की हत्‍या से भी नहीं कर रहे है परहेज। पाकुड़ के अमरापाड़ा क्षेत्र के अंबाडीह गांव में द‍र‍िंदों ने पार कर दर‍िदंगी की सारी हदें। दो मासूमों का गला दबाकर कर दी हत्‍या।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 12:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 12:22 PM (IST)
पार की दरिंदगी की सारी हदें; बच्‍चों की न‍िकाली आंखें, गला दबाकर की हत्‍या...दहशत में यहां के लोग
पाकुड़ में दो बच्‍चों का गला दबाकर हत्‍या कर दी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झारखंड में अपराध‍ियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। उन्‍हें नाही प्रशासन का डर है और नाहीं क‍िसी का खौफ। बेलगाम अपराधी अब बच्‍चों को भी नहीं छोड़ रहे है। हद तो तब पार हो गई जब अमड़ापाड़ा थाना के अंबाडीह गांव में गला दबाकर नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार की सुबह दस वर्षीय मर्शिला मरांडी और उनका भाई आठ वर्षीय बाबूलाल मरांडी का शव बरामद किया गया। हत्या के बाद अपराधियों ने दोनों बच्चों के एक-एक आंख निकाल लिए। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। गांव में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार दलबल के साथ गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक के स्वजनों ने बताया कि नेहरू मरांडी गुरुवार की शाम दोनों बच्चों को खेलाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात घर नहीं पहुंचने पर नेहरू के घर जाकर उनसे बच्चों के घर नहीं पहुंचने की बात कही। नेहरू ने कहा कि दोनों भाई-बहन घर चले गए हैं। रातभर दोनों बच्चे घर नही आए। स्वजनों को चिंता सताने लगा। शुक्रवार की सुबह स्वजनों को पता चला कि दोनों बच्चे का शव अंबाडीह गांव के बाहर पड़ा है। स्वजनों ने देखा कि दोनों बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी गई है। दोनों का एक-एक आंख भी निकाल लिया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। घटना के बाद नेहरू मरांडी फरार हो गए। पुलिस ने नेहरू के माता-पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण दोनों बच्चे ही हत्या की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारा को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी