विधायक ढुलू के समर्थन में उतरा तेली समाज; ओपी लाल, जलेश्वर महतो और विजय झा पर साजिश का आरोप Dhanbad News

तेजी समाज ने कहा कि विधयाक के घर की घेराबंदी करना उनके परिवार के लोगों को भयाक्रांत करना समर्थकों के मनोबल को कमजोर करना मुख्य उद्देश्य है। चार-पाच लोगों के गठजोड़ की यह देन है।

By Edited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 08:52 AM (IST)
विधायक ढुलू के समर्थन में उतरा तेली समाज; ओपी लाल, जलेश्वर महतो और  विजय झा पर साजिश का आरोप Dhanbad News
विधायक ढुलू के समर्थन में उतरा तेली समाज; ओपी लाल, जलेश्वर महतो और विजय झा पर साजिश का आरोप Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा विधायक ढुलू महतो के बचाव में उतर गई है। महासभा के जिला अध्यक्ष बलदेव महतो एवं भाजपा नेता सह पार्षद कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू ने हीरापुर में शनिवार को प्रेस वार्ता किया। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार बाघमारा विधायक ढुलू महतो को वर्षो तक जेल में बंद रखना चाहती है। ढुलू महतो के विरुद्ध हो रही कार्रवाई कोयला व्यवसायियों के इशारे पर ही हो रही है ताकि बाघमारा क्षेत्र में कोयला की काली कमाई की जा सके।

नेताद्वय ने कहा है कि विधयाक के घर की घेराबंदी करना, उनके परिवार के लोगों को भयाक्रांत करना, समर्थकों के मनोबल को कमजोर करना इनका मुख्य उद्देश्य है। चार-पाच लोगों के गठजोड़ की यह देन है। इसमे ओपी लाल, जलेश्वर महतो, विजय झा एवं एक कोयला व्यवसायी के इशारे पर ढुलू महतो को परेशान किया जा रहा है। रजनी देवी पति किशोर महतो द्वारा विधायक ढुलू महतो पर लगाया गया कपड़े फाड़ने का आरोप सरासर गलत है। जिस जमीन विवाद में ढुलू महतो का नाम घसीटा जा रहा है, उसमें ढुलू महतो कहीं नहीं है और यह समाज की छानबीन में सामने आया है। राम राज्य मंदिर चिटाही धाम में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वर्तमान सरकार घबरा गई है। जिले में हजारो आरोपियों के खिलाफ वारंट पड़ा हुआ है जिसपर पुलिस मौन है। महासभा पूरे प्रदेश में वर्तमान हेमंत सरकार का विरोध करेगी और हेमंत सरकार की कारगुजारियों को उजागर कर जनता तक लेकर जाएगी।

प्रेस वार्ता में जगत महतो, जगदीश साव, विकास साव, जयप्रकाश साव, उदय शकर साव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी