Dhanbad Weather Update : मकर संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट, रविवार से आकाश में होगा बादलों का डेरा, बारिश के भी आसार

Dhanbad Weather Update शहर व आसपास के क्षेत्रों में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को शहर में बारिश हो सकता है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 11:13 AM (IST)
Dhanbad Weather Update : मकर संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट, रविवार से आकाश में होगा बादलों का डेरा, बारिश के भी आसार
Dhanbad Weather Update : मकर संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट, रविवार से आकाश में होगा बादलों का डेरा, बारिश के भी आसार

धनबाद, जेएनएन। मकर संक्रांति के बाद से ही ठंड लगातार घटने लगी है। न्यूनतम पारा 14 से 15 तो अधिकतम 27-28 तक पहुंच चुका है। शुक्रवार और शनिवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी का भी अहसास करा दिया। इस वजह से लोगों के बदन से स्वेटर और जैकेट गायब हो गये। काफी दिनों बाद बाहर निकले लोगों को चटख धूप का भी अहसास हुआ। हालांकि, देर शाम तक लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ।

शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम से आसमान में बादल छाये रहने के अनुमान है। साथ ही हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। वहीं, रविवार को अधिकतम पारे में चार डिग्री व न्यूनतम पारे में तीन डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से धनबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में बादल आएंगे। 22 जनवरी यानी बुधवार तक धनबाद और आसपास में बारिश की भी संभावना है।

इस बारे में मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि हिमालय से बर्फीली हवाओं के साथ-साथ अरब सागर की ओर से गर्म बादल भी इस ओर आएंगे। बिहार-झारखंड में इसका प्रभाव रहेगा जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। स्थानीय कारणों से मजबूत होकर बादल बारिश भी करा सकते हैं।

बारिश और आसमान में बादलों के डेरे से मौसम में बदलाव आएगा। ऐसे में ठंड के बढने की संभावना है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर चिकित्सक इस मौसम को बेहद संवेदनशील मानते हैं। उनका कहना है कि बदलाव के इस मौसम में लोगों को सावधान रहना चाहिए अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। लोगों को ठंड के पूरे कपड़े पहनने चाहिए।

chat bot
आपका साथी